6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कपः क्रिकेट के ‘जनक’ और पांच बार के ‘विजेता’ के बीच सेमीफाइनल की रोचक जंग

Australia Cricket Team 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में बन चुकी है विजेता। England Cricket Team तीन बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी रही खाली हाथ।
3 min read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Jul 11, 2019

AUS vs ENG

बर्मिंघम। क्रिकेट के जनक कहे जाने वाले इंग्लैंड और पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम आठवीं बार फाइनल में कदम रखना चाहेगी। वहीं, इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने चौथी बार फाइनल खेलने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की स्थितिः

कंगारू टीम साल क्रिकेट वर्ल्ड कप 1975, 1987, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2015 के फाइनल में पहुंच चुकी है। इनमें से वह 1975 और 1996 में ही उपविजेता रही है। बाकी हर बार उसने खिताब पर कब्जा जमाया।

शमी को नहीं खिलाने पर भड़के उनके कोच, बोले- मेरा आंकलन साफ तौर पर गलत साबित हुआ

दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम इससे पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप 1979, 1987 और 1992 में फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन तीनों बार उसे उप विजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा।

ग्रुप चरण में ये रही स्थितिः

ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप के इस संस्करण के ग्रुप चरण में नौ मैचों में सात जीत और दो हार के साथ 14 अंक लेकर दूसरी नंबर पर रही थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के साथ 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही थी।

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी जबकि इंग्लैंड ने भारत और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका के हाथों अपना अंतिम लीग मैच 10 रनों से हार गई थी, अन्यथा वह शीर्ष स्थान के साथ लीग चरण का समापन करती।

विश्व कप शुरू होने से पहले यह कहा जा रहा था कि मेजबान इंग्लैंड और भारत इस खिताब के दावेदार हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने लिए संभावनाएं जगा दी हैं। इंग्लैंड को लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 64 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

जिस धोनी को युवी बताते हैं खास दोस्त, उन्हीं पर उनके पिता क्यों करते हैं जुबानी हमले

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब को चोटिल शॉन मार्श की जगह टीम में शामिल किया गया है और वह अब इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल सकते हैं।

वहीं, मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत की वजह से उस्मान ख्वाजा को विश्व कप से बाहर होना पड़ा है और विकेटकीपर मैथ्यू वेड को टीम में शामिल किया गया है।

इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को दोनों हार रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली है। पहली हार उसे भारत के खिलाफ और दूसरी हार दक्षिण अफ्रीका से मिली। ऐसे में टीम चाहेगी कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करे।

फिर बदलेंगे वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिन, दुनिया पर राज करने के लिए बनाया ये खास प्लान

ऑस्ट्रेलिया की ताकतः

ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर अपने ओपनर डेविड वार्नर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो टूर्नामेंट के नौ मैचों में अब तक 638 रन बना चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में टीम को मिशेल स्टार्क से काफी उम्मीदें होगी, जो अब तक इस विश्व कप में 26 विकेट चटका चुके हैं।

इंग्लैंड की ताकतः

दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम अपने अनुभवी बल्लेबाज जो रूट और जॉनी बेयरस्टो से काफी उम्मीदें लगाए होगी जो अब तक क्रमश: 500 और 462 रन जड़ चुके हैं। गेंदबाजी में जोफरा आर्चर अब तक 17 विकेट झटक चुके हैं जबकि मार्क वुड के खाते में 16 विकेट हैं।

वर्ल्ड कप में जब-जब आमने-सामने हुए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंडः

कुल मैचः 8

ऑस्ट्रेलिया जीताः 6

इंग्लैंड जीताः 2

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम:

एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, मैथ्यू वेड, नाथन लॉयन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर और एडम जाम्पा।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम:

इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।