3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैनबरा वनडे : जीत के साथ टी20 सीरीज का आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया

-भारतीय और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे बुधवार को होगा।-भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है और उसका लक्ष्य जीत के साथ टी20 सीरीज खेलना होगा।-कैनबरा में जीत हासिल करते हुए आने वाले मैचों के लिहाज से जरूरी आत्मबल हासिल करना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 1 Dec 2020, 7:29 PM IST

team_india.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (indian team) आस्ट्रेलियाई राजधानी में स्थित मानुका ओवल मैदान पर बुधवार को आस्ट्रेलिया के साथ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला (3rd ODI Match) खेलेगी। भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है और उसका लक्ष्य जीत के साथ टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हो रही है।

INDvAUS: गंभीर के बाद अब बद्रीनाथ ने लगाई टीम इंडिया क्लास, बोले-सचिन, सहवाग और गांगुली जैसे बल्लेबाजों की कमी

सिडनी में खेले गए शुरुआती दो वनडे मुकाबले में भारत (India) को करारी हार मिली है। दोनों मैचों में आस्ट्रेलिया (australia) ने 350 से ऊपर का स्कोर खड़ा किया और भारत को करारी शिकस्त दी। पहले मैच में भारत को 66 रनों से हार मिली जबकि दूसरे मैच में उसे 51 रनों की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब उसका लक्ष्य कैनबरा में जीत हासिल करते हुए आने वाले मैचों के लिहाज से जरूरी आत्मबल हासिल करना है।

माराडोना के बाद 'वर्ल्ड कप हीरो' पापा बाउबा का निधन, महज 42 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ गया फुटबॉलर

मेजबान टीम ने दोनों मैच में भारत को खेल के हर विभाग में दोयम साबित किया है। भारतीय गेंदबाज जहां दोनों मैचों में सिर्फ 10 विकेट ले सके हैं जबकि गेंदबाजों ने 763 रन लुटाए हैं। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों पर काफी दबाव रहा। वे तमाम कोशिशों के बावजूद 646 रन ही जुटा सके।

पार्ल टी-20 : डेविड मलान की धांसू फिफ्टी, साउथ अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने जीती सीरीज

दो मैचों में भारत की ओर से तीन शतक लगे हैं जबकि भारतीय बल्लेबाज एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने घरेलू हालात का फायदा उठाते हुए इस सीरीज में अब तक भारत के 17 विकेट चटकाए हैं और अपनी टीम की कामयाबी में अहम भूमिका निभाने में सफल रहे हैं।

44 साल बाद गावस्कर ने किया बड़ा खुलासा, मैंने BCCI से पैटरनिटी लीव के लिए पूछा ही नहीं था

दूसरी ओर, गेंदबाजों की नाकामी भारत पर भारी पड़ रही है। पहले मैच भारतीय बॉलरों 374 रन लुटा दिए। दूसरे मैच में सुधार की गुंजाइश की उम्मीद थी लेकिन वह मैच भारतीय गेंदबाजों के लिहाज से और भी बुरा साबित हुआ। इस मैच में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 389 रन बटोर लिए। उसकी ओर से एक शतक और चार अर्धशतक लगे। पहले मैच में मोहम्मद शमी और दूसरे मैच में हार्दिक पांड्या को छोड़कर और कोई प्रभावित नहीं कर सका।

अब बुधवार को भारत के सामने नया मैदान होगा, लेकिन माहौल वही होगा। भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे मैच में पहले के मुकाबले सुधरा हुआ प्रदर्शन किया लेकिन बड़ी साझेदारियों और विशाल लक्ष्य के दबाव में वे लक्ष्य से पीछे रह गए। जिस तरह दोनों मैचों में आस्ट्रेलिया के लिए स्टीवन स्मिथ ने शतकीय पारियां खेली हैं, उसी तरह भारत की ओर से किसी ना किसी बल्लेबाज को लम्बे समय तक टिके रहते हुए साझेदारियों को अंजाम देना होगा।

टी20 सीरीज की शुरुआत 4 दिसम्बर को हो रही है। इसके अगले दो मैच 6 और 8 दिसम्बर को होंगे। इसके बाद 17 दिसम्बर से चार मैचो की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मैच एडिलेड में होगा। यह मैच दोनों टीमों के बीच का पहला दिन-रात का टेस्ट होगा। टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम है और इसके लिए जरूरी आत्मबल जुटाने के लिए भारत को बुधवार को हर हाल में जीत हासिल करनी ही होगी।