30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs RSA 2nd Test : दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी, लाबुशेन ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

AUS vs RSA 2nd Test : बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। महज 67 रन पर ही दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी आउट हो गए। फिलहाल साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 144 है। काइल वेरिन 56 गेंदों पर 40 और मार्को जानसन 93 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Dec 2022, 10:02 AM IST

australia-vs-south-africa-2nd-test-day-one-south-africa-have-lost-five-wickets.jpg

दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी, लाबुशेन ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच।

AUS vs RSA 2nd Test : साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज का यह दूसरा टेस्ट मुकाबला है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो कि सही साबित हुआ। दूसरे सेशन की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। महज 67 रन पर ही दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी आउट हो गए। फिलहाल साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 144 है। काइल वेरिन 56 गेंदों पर 40 और मार्को जानसन 93 गेंदों पर 38 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।

दरअसल, मेलबर्न की पिच पर भी गाबा की ही तरह घास नजर आ रही है, हालांकि यह गाबा की तरह सख्त नहीं है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के आगे दक्षिण अफ्रीका की टीम घुटने टेकती नजर आ रही है। मिचेल स्टार्क की धारदार गेंदबाजी का दक्षिणी अफ्रीकी बल्लेबाजों के पास को तोड़ नजर नहीं आ रहा है। मिचेल अभी तक दो विकेट चटका चुके हैं, लेकिन स्टार्क का एक विकेट लाबुशेन को मिलना चाहिए था। लाबुशेन ने सुपरमैन की तरह हवा में गोता लगाते हुए खाया जोंडो का हैरतअंगेज कैच पकड़ा है।

लाबुशेन ने की गजब की फिल्डिंग

खोया जोंडो दक्षिण अफ्रीका के 58 रन पर चार विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे थे, लेकिन स्टार्क ने जोंडो को सेट होने से पहले ही चलता कर दिया। स्टार्क ने जोंडो को आगे की तरफ गेंद फेंकी, जिस पर जोंडो ललचाए और शरीर से दूर ड्राइव लगाने का प्रयास किया। लेकिन, मिड ऑफ पर खड़े लाबुशेन ने चीते की माफिक हवा में लहराते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। बता दें कि इससे पहले लाबुशेन ने विरोधी टीम के कप्तान डीन एल्गर को भी डायरेक्ट थ्रो से रन आउट किया था।

काइल और मार्को ने पारी को संभाला

साउथ अफ्रीकी की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। फिलहाल साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 144 है। काइल वेरिन 56 गेंदों पर 40 और मार्को जानसन 93 गेंदों पर 38 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। पहले टेस्ट मैच में हार चुकी दक्षिण अफ्रीका की नजर अब सीरीज बराबर करने पर होंगी। सीरीज का अंतिम टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।