
नई दिल्ली। क्रिकेट का सबसे बड़ा आयोजन वर्ल्ड कप होता है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की सभी दिग्गज टीमों के बीच मुकाबला खेला जाता है। कई स्टेजों को पार करने के बाद दुनिया को एक नया चैंपियन मिलता है। मौजूदा क्रिकेट जगत का सबसे लोकप्रिय फार्मेट है- टी-20। फटाफट क्रिकेट में दर्शकों की खासी रूचि होती है। क्रिकेट के इस प्रारूप का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है- वर्ल्ड कप। आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के अबतक छह संस्करण आयोजित हो चुके है। अब इस महाकुंभ के सातवें आयोजन की घोषणा कर दी गई है। इस बार विश्व कप का आयोजन आस्ट्रेलिया में होगा। इस बात की पुष्टि इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड ने की है।
आठ शहरों में खेला जाएगा मैच
साल 2020 में होने वाले सातवें टी-20 विश्व कप का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के 8 शहरों में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
2019 में होगा वनडे वर्ल्ड कप
इस टूर्नामेंट से पहले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का आयोजन होगा। एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में किया जाएगा। तीस मई से शुरू होकर यह टूर्नामेंट 14 मई तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएगे।
पहली बार होगा ऐसा
महिला और पुरुष विश्व कप अबतक एक साथ ही आयोजित होते थे, लेकिन इस बार पहली बार ऐसा होगा जब दोनों टूर्नामेंट अलग-अलग आयोजित होंगे। हालांकि दोनों ही टूर्नामेंट एक ही वर्ष यानी 2020 में ऑस्ट्रेलिया में ही होंगे और दोनों का फाइनल मुकाबला एक ही ग्राउंड पर खेला जाएगा। महिला टी-20 विश्व कप 21 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा।
भारत एक बार जीत चुका है खिताब
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय टीम एक बार जीत चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने सबसे पहले टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को मात देते हुए चैंपियन बना था। हालांकि पिछली बार आयोजित हुए टी-20 विश्व कप का खिताब वेस्ट इंडीज ने जीता था।
Published on:
30 Jan 2018, 1:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.