2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ी इंजरी के कारण हुए बाहर

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। तीन खिलाड़ी इंजरी की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए है। टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर भी ये बुरी खबर ऑस्ट्रेलिया के लिए है। इनकी जगह तीन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 14 Sep 2022, 12:07 PM IST

India vs Australia

India vs Australia

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 20 अगस्त से होगा। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का चयन कर दिया गया है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गए है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से ये ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बुरी खबर है। इस सीरीज में दोनों टीमों के वो ही खिलाड़ी खेल रहे हैं जो टी-20 वर्ल्ड कप में भी रहेंगे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज भी खेली गई थी। ये तीनों खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा थे। इस सीरीज से वॉर्नर पर पहले ही बाहर हो गए थे। अब बाहर होने वाले 2 ऑलराउंडर और एक तेज गेंदबाज है।



भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

एरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, केन रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जैम्पा।

ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम का ऐलान एक हफ्ते पहले कर दिया था। अब इस टीम में मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और मिशेल मार्श नजर नहीं आएंगे। इनकी जगह टीम में डेनियल सैम्स, एलिस और सीना एबॉट को शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई टीम

एरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, एलिस, मैथ्यू वेड, एडम जैम्पा।

यह भी पढ़ें- INDW vs ENGW, 2nd T20I: भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया



मार्कस स्टोइनिस न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए थे। इंजरी के कारण ये फैसला लिया गया था। ऐसा लगा था कि वो फिट हो जाएंगे लेकिन अब मुश्किलें बढ़ गई है। कुछ ऐसा ही हाल स्टार्क और मार्श का है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 से 25 सितंबर के बीच तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। टी-20 वर्ल्ड को देखते हुए इन तीनों को सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

अगर टी-20 वर्ल्ड कप तक ये तीनों खिलाड़ी फिट नहीं हुए तो फिर ऑस्ट्रेलिया की मुसीबतें बढ़ जाएंगी। तीनों खिलाड़ी टीम के अहम सदस्य है। तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में जबरदस्त रहा है। खासतौर पर स्टोयनिस और मार्श का टी-20 वर्ल्ड कप तक फिट होना बहुत जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले मुकाबले

20 सितंबर – पहला टी20, मोहाली

23 सितंबर – दूसरा टी20, नागपुर

25 सितंबर – तीसरा टी20, हैदराबाद

यह भी पढ़ें- HBD सूर्यकुमार यादव: गलियों में क्रिकेट खेलने वाला वो सितारा जिसे टीम इंडिया में लेने के लिए सेलेक्टर्स हो गए मजबूर