6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Aus Test Squad: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम घोषित, मार्कस हैरिस-क्रिस ट्रेमेन पहली बार चयनित

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 22 Nov 2018, 11:51 AM IST

MARCUS HARRIS

Ind vs Aus Test Squad: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम घोषित, मार्कस हैरिस-क्रिस ट्रेमेन पहली बार चयनित

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया ने विक्टोरिया के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस के शानदार घरेलु प्रदर्शन को सराहते हुए उनको पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह दी है। यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज से बाहर रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब को भी टीम में शामिल किया गया है । चयनकर्ताओं ने मेट रेनशॉ को नजरअंदाज किया है। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच से पहले ही 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर देगी और बचे हुए 2 खिलाड़ियों को शेफील्ड शील्ड में खेलने की आजादी होगी।


हैरिस को शानदार प्रदर्शन ने दिलाई जगह-
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे शेफील्ड शील्ड 2018-19 में हैरिस दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक 6 पारियों में 437 रन बनाए हैं जिसमे उनका पर्सनल बेस्ट नाबाद 250 भी शामिल है। राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा कि हैरिस ने दिखाया है कि वह उच्च स्तर पर खेलने के लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं।


क्रिस ट्रेमेन भी पहली बार टेस्ट टीम में-
विक्टोरिया के दूसरे खिलाड़ी क्रिस ट्रेमेन ने भी शानदार घरेलु प्रदर्शन के बलबूते टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की है। तेज गेंदबाज क्रिस इस शेफील्ड शील्ड में 24 विकेटों के साथ दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 8 पारियों में 3 बार 5 विकेट झटके हैं। उनका गेंदबाजी औसत 20.25 और इकॉनमी 3.28 की रही है। 27 साल के क्रिस ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 ODI मुकाबले खेल चुके हैं। टेस्ट में वह पहली बार टीम का हिस्सा हैं।

भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम-
पैट कमिन्स, एरोन फिंच, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड (VC), ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लायन, मिशेल मार्श (VC), शॉन मार्श, टिम पेन (C), पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, क्रिस ट्रेमेन।