30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबर आजम ने वर्ल्ड कप फाइनल में हारने के बाद भारत के जख्मों पर छिड़का नमक, जानें क्या कहा

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद जहां देशभर में मायूसी का माहौल है। वहीं, भारतीय टीम के हारने पर पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में खुशियां मनाई गई हैं। इसी बीच बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए भारत के जख्‍मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Nov 2023, 9:48 AM IST

babar-azam.jpg

बाबर आजम।

वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर ऑस्‍ट्रेलिया छठी बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। टीम इंडिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया के सामने 241 रन का मामूली लक्ष्‍य रखा था। इसके बाद बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया ने महज 43 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य को आसानी से हासिल करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। आस्‍ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने शानदार शतकीय पारी खेली। भारतीय टीम हार के बाद पूरा देश मायूस है। इसी बीच बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर दिया है, जो जले पर नमक छिड़कने से कम नहीं है।


वर्ल्‍ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत को लेकर बाबर आजम ने इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट में लिखा... ऑस्ट्रेलिया को बधाई। टूर्नामेंट के फाइनल में क्या शानदार प्रदर्शन किया है। बाबर आजम की मंशा सिर्फ ऑस्‍ट्रेलिया को बधाई देने की लग रही है, लेकिन फैंस इसे टी20 वर्ल्ड कप 2022 से जोड़ते हुए देख रहे हैं। जहां पाकिस्तान फाइनल में इंग्लैंड से हार गया था और उसके बाद कोहली इंग्लिश टीम को जीत की बधाई दी थी।

कोहली ने किया था ये पोस्‍ट

विराट कोहली ने उस दौरान अपनी पोस्‍ट में लिखा था... इंग्लैंड को बधाई, तुम इस लायक थे। बाबर की पोस्‍ट को इस पोस्‍ट से जोड़ते हुए फैंस कह रहे हैं कि बाबर ने कोहली से बदला लेते हुए भारत के जख्‍मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। बाबर की पोस्‍ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप ने दुनिया को दिए ये 5 युवा खिलाड़ी

कोहली बने प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

बता दें कि विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक 265 रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बने हैं। कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। इस बार वर्ल्‍ड कप में कोहली के बल्‍ले से 3 शतक और सर्वाधिक 6 अर्धशतक आए हैं।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ये 4 गलतियां टीम इंडिया को पड़ गईं भारी