पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी इसको लेकर विचार कर रहा है। वहीं, बाबर आजम कप्तान पद को स्वीकार करने से पहले अपनी कुछ शर्तें रखी हैं। मालूम हो कि भारत में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तानी टीम की किरकिरी होने बाद बाबर आजम को कप्तानी से हटा दिया गया था। इसके बाद पीसीबी ने टेस्ट और और टी20 टीम के लिए अलग-अलग कप्तान बनाने की घोषणा की थी। शान मसूद को टेस्ट तो शाहीन अफरीदी को टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी, लेकिन दोनों की कप्तानी में टीम ने बेहद बुरा प्रदर्शन किया। इसी कारण बाबर आजम को फिर से कप्तान बनाने की बात कही जा रही है।