अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में दूसरी बार भारत और बांग्लादेश की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत 2019 में हुई थी, जिसे भारत ने 5 विकेट से जीता था। टूर्नामेंट में बांग्लादेश जहां खिताब का बचाव के लिए मैदान पर उतरेगा, वहीं भारतीय टीम की निगाहें अपने 9वें खिताब पर टिकी होंगी। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम 1989, 2003, 2012, 2013-14, 2016, 2018, 2019, 2021 में खिताब जीत दर्ज कर चुकी है।