31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC ने 1 टी-20 मैच खेलने वाले स्टार गेंदबाज को 10 महीने के लिए किया सस्पेंड, डोपिंग में मिली बड़ी सजा

बांग्लादेश के मुख्य तेज गेंदबाज के ऊपर ICC ने बड़ी कार्रवाई की है। डोपिंग के मामले में दोषी पाए जाने पर दस महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। फैंस को और क्रिकेट जगत के लिए ये बुरी खबर है। इस क्रिकेटर का करियर अभी शुरू ही हुआ था लेकिन बड़े मामले में अब वो फंस गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Jul 2022, 8:12 AM IST

bangladesh bowler shohidul islam icc banned for doping

बड़े प्लेयर को मिली सजा

बांग्लादेश क्रिकेट से बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज गेंदबाज शोहिदुल इस्लाम को ICC के डोपिंग रोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1 के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है और उन्हें 10 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। अगले साल मार्च तक अब ये गेंदबाज क्रिकेट नहीं खेल पाएगा। इसके बाद ही उन्हें अनुमति मिलेगी। बांग्लादेश क्रिकेट के लिए भी ये बुरी खबर है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी इस चीज के दोषी पाए गए है। ICC ने काफी कड़े नियम तैयार किए है। दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा दी जाती है। कुछ ऐसा ही शोहिदुल इस्लाम के साथ भी हुआ। अब लंबे समय बाद ही इस्लाम की क्रिकेट में वापसी हो पाएगी।


दरअसल शोहिदुल इस्लाम ने 4 मार्च, 2022 को ढाका में ICC के आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन परीक्षण कार्यक्रम के तहत एक सेंपल किया था। जिसमें क्लोमीफीन पाया गया था। क्लोमीफीन को वाडा की निषिद्ध सूची के तहत एक निर्दिष्ट पदार्थ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। ये वाडा की निषिद्ध सूची का हिस्सा है। अब इसी के अंतर्गत उनके ऊपर कार्रवाई की गई है। हालांकि निलंबन का फैसला लेते हुए ICC ने इस बात की पुष्टि की है कि शोहिदुल ने अनजाने में निषिद्ध पदार्थ का सेवन किया था।

यह भी पढ़ेंं- ललित मोदी को डेट कर रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, ट्विटर पर पूर्व IPL कमिश्नर ने शेयर की तस्वीरें


ICC ने एक बयान जारी करते हुए कहा, शोहिदुल ने कोई महत्वपूर्ण गलती या लापरवाही नहीं दिखाई थी। अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था, जो कि एक दवा में निहित था जिसे वह वैध रूप से चिकित्सीय कारणों से निर्धारित किया गया था। शोहिदुल ICC को संतुष्ट करने में सक्षम थे कि प्रतिबंधित पदार्थों का उपयोग करके अपने खेल के प्रदर्शन को बढ़ाने का उसका कोई इरादा नहीं था। आपको बता दें शोहिदुल ने बांग्लादेश के लिए केवल एक टी-20 मैच खेला है।