30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ललित मोदी को डेट कर रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, ट्विटर पर पूर्व IPL कमिश्नर ने शेयर की तस्वीरें

ललित मोदी ने इस बार सुष्मिता सेन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालकर सभी को चौंका दिया है। आपको बता दें सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी को डेट कर रही हैं। IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने खुद इस बात का खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें अपलोड की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 14 Jul 2022, 9:29 PM IST

ipl former commissioner lalit modi and sushmita sen dating

ललित मोदी ने डाली तस्वीरें

IPL की शुरूआत करने वाले ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में आ गए है। इस बार वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए है। कुछ समय पहले ही सुष्मिता सेन का ब्रेकअप रोहमन शॉल के साथ हुआ था। अब ललित मोदी को सुष्मिता डेट कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर ललित मोदी ने दी। उन्होंने सशल मीडिया पर जो लिखा है उससे लग रहा है कि अब दोनों रिलेशनशिप में आ गए है। कई लोग तो ये मान रहे हैं कि दोनों की शादी हो गई है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कुछ भी कहो लेकिन अब दोनों चर्चा का विषय बन गए है।


ललित मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर कुछ ट्वीट किए। पहली बार उन्होंने सुष्मिता को अपनी बेटर हाफ बताया।ट्वीट में ललित मोदी ने कहा कि, परिवार के साथ मालदीव, sardinia का टूर खत्म करने के बाद लंदन वापस आ गए हैं। मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ एक नहीं शुरुआत। आखिरकार एक नई जिंदगी। आज चांद के ऊपर हूं। इसके बाद सभी लोग मान रहे हैं कि दोनों की शादी हो गई हैं। हालांकि इसके बाद फिर मोदी ने बताया कि दोनों की शादी नहीं हुई है और वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली की हुई एंट्री, रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी