
टीम इंडिया ने टॉस जीता
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पहले वनडे में भी रोहित शर्मा ने टॉस जीता था। बड़ी खबर ये हैं कि इस बार टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली की एंट्री हो गई है। श्रेयस अय्यर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टीम इंडिया के पास इस बार सीरीज जीतने का अच्छा मौका होगा। पहले वनडे में टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों शानदार रही थी। विराट कोहली पहले मुकाबले में ग्रोइन इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे। दूसरे वनडे में अब उनका जलवा देखने को मिलेगा। विराट इस समय फॉर्म में नहीं चल रहा है, देखना होगा कि इस बार वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।
दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जेसन रॉय, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोश बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रेडॉन क्रेस, रैक टॉपली।
यह भी पढ़ें- 2 भारतीय खिलाड़ी जिनका इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता
टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 110 रन ही बना पाई थी। जवाब में टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए ये लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। टीम इंडिया की तरफ से शुरूआत में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की और छह विकेट लिए। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने नाबाद 76 रन बनाए। शिखर धवन ने भी जुझारू पारी खेली। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। आज सीरीज जीतने का अच्छा मौका टीम के पास होगा।
Published on:
14 Jul 2022, 5:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.