30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 भारतीय खिलाड़ी जिनका इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले वनडे मुकाबले में शानदार अंदाज में हराया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के बाद भी दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडियाा की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। जानिए किन दो खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Jul 2022, 10:40 PM IST

ind vs eng 2nd odi match indian team two change rohit sharma kohli

कौन होगा बाहर?

टीम इंडिया ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस बार दोनों विभागों में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। ध्यान देने वाली बात है कि इस बार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा विराट कोहली नहीं थे। टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है। अब इस लिहाज से देखा जाए तो दूसरे वनडे मुकाबले में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में टीम मैनेजमेंट द्वारा परिवर्तन किया जा सकता है। दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें दूसरे वनडे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।


1) श्रेयस अय्यर

विराट कोहली इस समय ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में उन्हें इंजरी आ गई थी। विराट इस वजह से पहले वनडे में नहीं खेल रहे थे। उम्मीद के मुताबिक वो दूसरे वनडे मुकाबले तक सही हो जाएंगे। पहले वनडे में विराट कोहली की जगह अय्यर को तीसरे नंबर पर उतारा गया था। हालांकि अय्यर को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। विराट कोहली वापसी कर लेंगे तो फिर अय्यर का बाहर होना तय है। अय्यर की फॉर्म इस समय खराब चल रही है और इस वजह से भी उन्हें नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें- भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने बल्ले से दिखाया जौहर, काउंटी क्रिकेट में खेली जबरदस्त पारी


2) प्रसिद्ध् कृष्णा


कृष्णा ने पहले वनडे में 5 ओवर में 26 रन बनाए और एक विकेट लिए। जिस हिसाब से विकेट थी उस अनुसार कृष्णा गेंदबाजी नहीं कर पाए। अब उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। आप सभी को पता है कि विदेशी पिचों पर बाएं हाथ के गेंदबाज हमेशा कमाल करते हैं। इस लिहाज से भी अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। अर्शदीप ने पहले टी-20 मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की थी।