30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने बल्ले से दिखाया जौहर, काउंटी क्रिकेट में खेली जबरदस्त पारी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने काउंटी क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस बार उन्होंने गेंदबाजी से नहीं बल्कि बल्लेबाजी में कमाल किया है। इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को चयन के लिए अच्छा जवाब दिया है। जानिए उमेश यादव ने इस बार क्या बड़ा कारनामा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Jul 2022, 9:03 PM IST

team india umesh yadav batting county cricket video viral rohit sharma

उमेश यादव का कमाल

उमेश यादव का टीम इंडिया के लिए क्रिकेट करियर अभी तक शानदार रहा है। कुछ सालों से उनका टेस्ट क्रिकेट में ही चयन होता आ रहा था। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उन्हें कम जगह मिली। पिछले कुछ समय से बल्ले से भी उमेश यादव ने अपने जौहर दिखाए। इन सभी चीजों को सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर लिया। अब इसका जवाब उमेश यादव ने खुद दिया है। उमेश यादव इस समय काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। यहां उनका जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। गेंदबाजी के लिए वो जाने जाते हैं लेकिन बल्ले से उन्होंने जवाब दिया। मिडिलसेक्स के लिए खेलते हुए उमेश यादव ने 41 गेंदों का सामना कर 44 रनों की जबरदस्त पारी खेली। मिडिलसेक्स का ये मैच वोस्टरशायर के खिलाफ चल रहा है। उमेश का ये प्रदर्शन देखकर सभी चौंक गए। शायद अब टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की आंखें जरूर खुल गई होंगी।


आपको बता दें पहली बार उमेश यादव काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। उमेश यादव ने जब ये पारी खेली तो वो सोशल मीडिया पर एकदम से छा गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 सिक्स लगाए। यहां तक की मिडिलसेक्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर उमेश यादव का खास वीडियो भी पोस्ट किया। इसके बाद उमेश यादव का ये वीडियो वायरल हो गया है। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। अब टीम इंडिया में एंट्री की उनकी दोबारा मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भी विराट कोहली का खेलना हुआ मुश्किल, सामने आई बड़ी खबर


दरअसल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के जाने के बाद खाली हुई जगह को भरने के लिए उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया था। हाल ही में टीम इंडियाा और इंग्लैंड के बीच एकमात्र अंतिम टेस्ट मैच हुआ था। इस मैच में उमेश यादव को शामिल किया गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। उमेश ने इस बार अपने प्रदर्शन से अच्छा जवाब दिया है। उमेश यादव को गेंदबाजी में सफलता ज्यादा नहीं मिली और वो एक ही विकेट ले पाए थे।