30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 5 बार की विश्व चैंपियन को 4-1 से हराया, शाकिब के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 13.4 ओवर में महज 62 रनों के मामूली स्कोर पूरी टीम को किया आउट। 16 साल में पहली बार न्यूनतम स्कोर पर आउट हुई ऑस्ट्रेलिया टीम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 10 Aug 2021, 12:48 AM IST

bangladesh_vs_australia.jpg

नई दिल्ली। बांग्लादेशी क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) ने पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Cricket Team) को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराकर नया इतिहास रच दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम सबसे कम 62 रनों के स्कोर पर ऑल आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। यह कारनामा बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन और मोहम्मद सैफद्दीन की घातक गेंदबाजी के दम कर दिखाया। सोमवार को बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सीरीज का आखिरी और पांचवां टी20 मैच खेला गया।

यह खबर भी पढ़ें:—ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज टैट अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच नियुक्त

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 122 रनों का लक्ष्य
बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 122 रनों का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नाथन एलिस (16 रन पर दो विकेट) और डैन क्रिस्टियन (17 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 122 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी। मेजबान टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम (23 रन) ही 20 रन के आंकड़े को पार करने में कामयाब रहे।

शाकिब और सैफुद्दीन ने पलटा पूरा मैच
शाकिब अल हसन (नौ रन पर चार विकेट), सैफुद्दीन (12 रन पर तीन विकेट) और नासुम अहमद (आठ रन पर दो विकेट) की सटीक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया के लिए यह छोटा लक्ष्य भी एक बार फिर पहाड़ जैसा साबित हुआ और टीम 13.4 ओवर में 62 रन पर ढेर हो गई जो टी20 क्रिकेट में उसका न्यूनतम स्कोर है।

शाकिब बने 100 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज
शाकिब अल हसन टी20 में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। अब शाकिब के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 102 विकेट दर्ज हो चुके हैं। टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शाकिब से सिर्फ श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ही आगे हैं। उनके नाम टी20 में 107 विकेट दर्ज हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Olympics 2020 : मां ने छिपाकर रखी थी बहन के निधन की खबर, ओलंपिक खिलाड़ी धनलक्ष्मी पहुंचीं घर तो सुनकर फूट-फूटकर रो पड़ीं

पिछले 16 साल में सबसे कम स्कोर पर आउट हुई ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से कप्तान मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। उनके अलावा बेन मैकडर्मोट (17) ही दोहरे अंक में पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतम स्कोर इससे पहले 79 रन था जो उसने जून 2005 में साउथम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम 14.3 ओवर में आउट हो गई थी। साथ ही यह पहली द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला है जिसमें 100 से अधिक ओवर फेंक गए और दोनों टीमों की रन गति मिलाकर छह रन प्रति ओवर से भी कम रही।