30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश की वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने टी-20 से संन्यास का किया ऐलान

बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी तमीम इकबाल ने टी-20 क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज जीतने के बाद ही तमीम ने इस बात का ऐलान किया। उनके इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस चौंक गए और अलग-अलग तरह के कमेंट्स भी किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 17 Jul 2022, 9:24 AM IST

bangladesh odi skipper Tamim Iqbal retired from T20

तमीम इकबाल ने लिया बड़ा फैसला

बांग्लादेश के वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने अपने एक निर्णय से सभी को हैरानी में डाल दिया है। उन्होंने अचानक टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट में तमीम इकबाल ने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 33 साल की उम्र में ही उन्होंने ये बड़ा फैसला लिया। आपको ये बात पता नहीं होगी लेकिन भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट को कोहली से उम्र में पांच महीने छोटे तमीम इकबाल है। इससे पहले उन्होंने छह महीने के लिए टी-20 से ब्रेक लिया था। ऐसा लगा था कि वो वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने डायरेक्टर रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। बांग्लादेश क्रिकेट के लिए जरूर बुरी खबर होगी क्योंकि तमीम इकबाल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है।


तमीम इकबाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश के तीसरे और आखिरी मुकाबले को जीतने के फौरन बाद इस बात का ऐलान किया। तमीम की कप्तानी में ही बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। तमीम ने अपने फेसबुक पेज पर बांग्ला में लिखा, मुझे आज से ही टी-20 क्रिकेट से रिटायर समझा जाए। सभी लोगों का शुक्रिया।

कहा जा रहा है कि तमीम अब टेस्ट और वनडे में फोकस करना चाहते हैं। इस वजह से ही उन्होंने टी-20 से रिटायरमेंट का फैसला लिया है। तमीम इकबाल का रिकॉर्ड काफी अच्छा क्रिकेट में रहा है। बांग्लादेश के लिए की बड़े रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए है।

यह भी पढ़ें- Aaj ke Match: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे आज, सिंगापुर ओपन के फाइनल में इतिहास रचने उतरेंगी पीवी सिंधु


इकबाल ने पिछले साल भी टी-20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया था। तमीम ने आखिरी बार मार्च 2020 में एक टी-20 मैच खेला था। जिम्बाब्वे के खिलाफ 33 गेंदों में 41 रन उन्होंने बनाए थे। इकबाल ने 78 टी-20 मैचों में 1758 रन बनाए है। उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन है। बांग्लादेश के लिए वो इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने शतक लगाया है।