
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला बांग्ला शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद नईम और लिटोन दास ओपनिंग करने उतरे और अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दी।
दोनों के बी पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई। मोहम्म्द नईम 39 रन बनाकर तो लिटोन दास 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए। अगर टीम के कप्तान महमूदुल्लाह रियाद के 37 रनों की पारी को छोड़ दें तो कोई थी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पााया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन ही बना पाई। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 142 रनों का लक्ष्य मिला है।
रचिन रविंद्र ने चटकाए 3 विकेट
न्यूजीलैंड के गेंदबाज रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। बाकी एजाज पटेल, कोल मैककोनी और हामिश बेनेट ने एक—एक विकेट चटकाए।
Published on:
3 Sep 2021, 5:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.