30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर बैरी सिंक्लेयर का 85 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, क्रिकेट जगत को लगा बड़ा सदमा

क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का निधन हो गया है। इस खबर के बाद फैंस और क्रिकेट दिग्गज के खिलाड़ी शोक में डूब गए है। क्रिकेट जगत के लिए ये खबर बहुत बुरी है। फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी मायूस हो गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 11 Jul 2022, 10:06 PM IST

barry sinclair passes away former new zealand captain team india

न्यूजीलैंड क्रिकेट को झटका

क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर बैरी सिंक्लेयर का निधन हो गया है। 85 साल उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बैरी सिंक्लेयर का निधन क्रिकेट जगत के लिए एक बहुत बड़ी छति है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए उनका योगदान कोई नहीं भूल सकता है। न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच इस समय वनडे मैचों की सीरीज चल रही है लेकिन क्रिकेटर्स को सदमा जरूर लगा होगा। आपको बता दें 1960 के दशक में बैरी सिंक्लेयर न्यूजीलैंड क्रिकेट का एक अहम हिस्सा रहे थे। बैरी सिंक्लेयर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान दिया था। रिटायमेंट के बाद भी वो काफी एक्टिव क्रिकेट को लेकर थे और हमेशा अपनी बात मीडिया में रखते रहते थे।


न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बैरी सिंक्लेयर के निधन पर पहले जानकारी दी और सोशल मीडिया पर शोक प्रकट किया। सिंक्लेयर के क्रिकेट आंकड़ें भी बहुत शानदार रहे हैं। उन्होंने 1963 से 1968 के बीच 21 टेस्ट खेले। सिंक्लेयर ने 1148 रन इस दौरान बनाए। उनके बल्ले से तीन शतक भी निकले। घरेलु क्रिकेट की बात करें तो सिंक्लेयर ने कुल 118 प्रथम श्रेणी खेलों में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने छह शतक और 38 अर्द्धशतक के साथ 6114 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- जयसूर्या की घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में हराकर रचा इतिहास


आपको बता दें न्यूजीलैंड की कप्तानी करने वाले सिंक्लेयर 1000 रन बनाने वाले देश के तीसरे खिलाड़ी थे। टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए थे। भारत के अलावा अन्य देशों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा। टीम इंडिया के खिलाफ ही सिंक्लेयर ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी क्रम में उन्होंने कुछ शानदार पारियां खेली थी। ये पारियां आज भी फैंस के जेहन में है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके निधन से काफी दुखी नजर आए।