2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIX vs STR Dream11 prediction today: एडिलेड स्ट्राइकर्स से भिड़ेगी कमजोर सिडनी सिक्सर्स, ऐसें बनाएं अपनी फैंटेसी टीम

Sydney Sixers और Adelaide Strikers के बीच आज बिग बैश लीग (BBL) का प्लेऑफ मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स और Dream11 prediction आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 26 Jan 2022, 12:47 PM IST

BBL 2021 SIX Vs STR Dream11 Prediction and Fantasy Tips

SIX Vs STR Dream11

BBL Play-off: ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग (BBL) रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। बिग बैश लीग चैलेंजर मैच में आज 26 जनवरी को Sydney Sixers और Adelaide Strikers की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ये मुकाबला खेला जाएगा। SIX vs STR Dream11 prediction, टीम न्यूज, और सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स बीबीएल मैच से संबंधित अन्य जानकारी आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं। भारत में क्रिकेट फैंस जो सिडनी थंडर बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स का मुकाबला देखना चाहते हैं, वे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का मजा उठा सकते हैं।

सिडनी सिक्सर्स अपने पिछले मैच में फाइनलिस्ट पर्थ स्कॉर्चर्स से हार कर आ रही है। पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ क्वालीफायर मैच में सिक्सर्स 48 रन से हार गई थी। दूसरी ओर, स्ट्राइकर की बात करें तो उन्हें हराना इतना आसान नहीं होने वाला स्ट्राइकर्स ने सिडनी थंडर को 6 रनों से हराकर चैलेंजर मैच में प्रवेश किया है। दोनों टीमों में पलड़ा एडिलेड स्ट्राइकर्स का ही भारी नजर आ रहा है।

पिच रिपोर्ट: किसी भी मैच में टीम बनाने से पहले पिच रिपोर्ट को जानना सबसे जरूरी होता है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होगी। हालांकि, इस पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। ऐसे में आप अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा तेज गेंदबाजों को शामिल करने के बारे में सोच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली 1 इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते हैं इतने करोड़

Dream11 Team for SIX Vs STR Match: मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, डेनियल क्रिश्चियन, बेन ड्वारशुइस, स्टीव ओकीफे, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), इयान कॉकबेन, पीटर सिडल (VC), हैरी कॉनवे, फवाद अहमद, मैथ्यू शॉर्ट
Sydney Sixers Probable XI: जे लेंटन, जस्टिन एवेंडानो, मोइसेस हेनरिक्स (सी), जॉर्डन सिल्क, डैनियल क्रिश्चियन, सीन एबॉट, निकोलस बर्टस, हेडन केर, बेन द्वारशुइस, नाथन लियोन, स्टीव ओकेफे
Adelaide Strikers Probable XI: मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (wk), इयान कॉकबेन, ट्रैविस हेड, जोनाथन वेल्स, मैट रेनशॉ, थॉमस केली, हेनरी थॉर्नटन, पीटर सिडल (c), हैरी कॉनवे, फवाद अहमद