अब एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलेगी मिताली और झूलन, दो विरोधी टीमों में हुआ चयन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को महिला चैलेंजर ट्रॉफी 2018 के लिए तीन टीमों का ऐलान कर दिया है। मिताली राज सहित इन दो दिग्गजों को टीम की कमान दी गई है।
T20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए BCCI ने 3 टीमों का किया ऐलान, मंधाना और हरमनप्रीत टीम से बाहर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को घरेलू टूर्नामेंट सीनियर महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए तीन टीमों का ऐलान कर दिया। बोर्ड ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। महिला चयन समिति ने यहां हुई बैठक में तीनों टीमों में 13-13 खिलाड़ियों को चुना है। इस टूर्नामेंट में इंडिया-ब्लू, इंडिया-रेड और इंडिया ग्रीन नाम की तीन टीमें होंगी जो बेंगलुरू के अलुर में 14 से 21 अगस्त के बीच यह टूर्नामेंट खेलेंगी। इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि भारतीय टीम के लिए एक साथ खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर इसमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
तीनों टीमों की कमान इनके हाथों में - भारत को दो बार महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाली मिताली राज को इंडिया-ब्लू की कप्तान बनाया गया है। हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को इंडिया रेड की कप्तानी मिली है। इंडिया ग्रीन का नेतृत्व वेदा कृष्णामूर्ति करेंगी।
मंधाना और हरमनप्रीत इस वजह से बाहर- भारतीय टीम की दो सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर इस समय इंग्लैंड में किया सुपर लीग में हिस्सा ले रही हैं। इस वजह से उन्हें किसी टीम में नहीं चुना गया है। भारतीय सलामी बल्लेाज स्मृति मंधाना का बल्ला इस समय इंग्लैंड में जारी सुपर लीग में जमकर बोल रहा है। मंधाना ने हाल ही में महिला क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। मंधाना ने मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था।