23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI Central Contract: विराट-रोहित का डिमोशन पक्का, अब BCCI नहीं देगा साल के इतने करोड़, जानें वजह

BCCI Central Contract 2025 की घोषणा कुछ ही दिनों में होने वाली है और इसमें टीम इंडिया के 3 दिग्गज खिलाड़ियों का डिमोशन पक्का माना जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 13 Mar 2025, 11:28 AM IST

BCCI Central Contract 2024 and 2025

BCCI Central Contract 2024 List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले साल का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट फरवरी 2024 में ही जारी कर दिया था। इस साल का कॉन्ट्रेक्ट अब तक जारी नहीं हुआ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च के बीच में नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान हो जाए। इस बार कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा को डिमोट कर ग्रेड A प्लस से ग्रेड A में रखा जाएगा। इसके अलावा श्रेयस अय्यर का भी सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल होना तय है, जिन्होंने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

इस वजह से विराट-रोहित का डिमोशन

भारतीय ​क्रिकेटर्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर सकता है और इस बार देखना दिलचस्प होगा ग्रेड A+ कैटेगरी में कौन कौन शामिल होता है। पहले ही इस ग्रेड में रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ही शामिल थे। इस ग्रेड में सिर्फ वो खिलाड़ी ही शामिल होते हैं, जिनका प्रदर्शन तो अच्छा हो ही साथ ही वो तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का रेलुगर प्रतिनिधित्व करते हों। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में इन तीनों का डिमोशन पक्का है।

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की ये है 4 कैटेगरी

भारतीय ​क्रिकेटर्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के लिए 4 कैटेगरी बनाई है। इसमें सबसे पहले ग्रेड A+ आता है, जिसमें तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी ही रखे जा सकते हैं लेकिन उनके प्रदर्शन के आधार पर तय होता है कि वह इस कैटेगरी में शामिल हो सकते हैं या नहीं। इसके बाद ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C आती हैं। A+ कैटेगरी वाले खिलाड़ी को 7 करोड़, A कैटेगरी वाले खिलाड़ी को सालाना 5 करोड़ रुपए, B ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ और आखिरी में C ग्रेड वाले खिलाड़ियों को सालाना एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

BCCI की 2024 सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट

ग्रेड A+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ग्रेड A: आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या।

ग्रेड B: सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल।

ग्रेड C: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।

ये भी पढ़ें: ऑटो ड्राइवर के बेटे की नेटवर्थ पहुंची 60 करोड़ के पार, IPL में इस टीम के लिए बरपाएगा कहर