31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंबले को सामान्य शुभकामना पर बीसीसीआई की हुई खिचाई

बीसीसीआई का बधाई देने का तरीका क्रिकेट फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसकी वजह से लोगों ने ट्विटर पर बीसीसीआई को जमकर ट्रोल किया|
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 17 Oct 2017, 5:13 PM IST

kumble


नई दिल्ली। जन्मदिन के मौके पर कुंबले को सोशल मीडिया पर दिग्गजों ने अपने-अपने अंदाज में बधाई दी। लेकिन ऐसा लगता है बीसीसीआई का बधाई देने का तरीका क्रिकेट फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसकी वजह से लोगों ने ट्विटर पर बीसीसीआई को जमकर ट्रोल किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और कोच अनिल कुंबले को उनके 47 जन्मदिन पर ट्विटर के जरिए बधाई दी और थोड़ी देर के बाद जल्दबाजी में हटा दिया ट्वीट। बीसीसीआई ने ऐसा इस लिए किया क्योंकि उनके द्वारा किए गए ट्वीट में अनिल कुंबले को बस एक गेंदबाज के रूप में दर्शाया गया था। बीसीसीआई ने लिखा पूर्व भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाइयां, जिसे पढ़ने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमी नाराज हो गए और बीसीसीआई की आलोचना करते हुए याद दिलाया की कुंबले एक महान गेंदबाज के साथ साथ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच भी हैं। टीवी जॉर्नलिस्ट दिग्विजय सिंह देओ ने भी बीसीसीआई को ट्वीट कर उनकी गलती सुधारने को कहा। इसके बाद बीसीसीआई ने ट्वीट को डिलीट किया और दूसरा ट्वीट किया जिसमे उन्होंने कुंबले को पूर्व कप्तान और लीजेंड बताया। अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) के बाद तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। कुंबले के नाम 619 टेस्ट विकेट हैं।

किस तरह हुआ विरोध?
बीसीसीआई के इस ट्वीट का कुंबले के फैन्स ने विरोध किया। दिग्विजय सिंह देव ने ट्वीट किया- बॉलर? क्यों! वे भारत के पूर्व कैप्टन, कोच और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शख्स नहीं हैं? दूसरे फैन्स ने भी ट्वीट में कहा कि कुंबले को वो सम्मान मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं।

दूसरे ट्वीट में बीसीसीआई ने क्या लिखा?
फैन्स के विरोध के कुछ देर बाद बोर्ड ने अपना ट्वीट डिलीट किया। बाद में बीसीसीआई ने एक और ट्वीट में लिखा, ‘टीम इंडिया के कप्तान अनिल कुंबले को हैप्पी बर्थडे।’ इसके साथ ही ट्वीट में #legend भी लिखा गया।

फैन्स ने क्या रिएक्शन दिया?
बोर्ड के दूसरे ट्वीट पर फैन्स ने कहा- बीसीसीआई ने अपनी गलती सुधार ली। एक फैन ने ये तक लिख दिया कि कुंबले को पूर्व कोच भी लिख देते तो विराट कोहली नाराज नहीं होता। बता दें कि जून, 2017 में भारत के कोच रहे अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच अनबन सामने आई थी, जिसके बाद कुंबले ने इस्तीफा दे दिया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल