31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें, क्या है कोहली और अनुष्का के इस वायरल तस्वीर की हकीकत

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जानें क्या है इसकी सच्चाई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Oct 2017, 3:36 PM IST

kohli viral pic

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा है। हालांकि दोनों ने अभी तक सार्वजनिक तौर से इस बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन ऑफ स्क्रीन क्रिकेट की यह सबसे मजेदार गॉसिप है। लोग दोनों के बारे में हमेशा जानने को उत्सुक रहते है। अभी इन दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कोहली और अनुष्का ने दूल्हा-दुल्हन वाले कपड़े पहना है। तस्वीर को देख कर कई लोग इस गलतफहमी का शिकार हो रहे है कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है।

ये है इस वायरल तस्वीर की हकीकत
वायरल हो रही तस्वीर में विराट और अनुष्का ने दूल्हा-दुल्हन की लिबास में है। साथ ही दोनों एक-दूसरे की आंखों में आंखें डाल कर बड़ी गौर से देख रहे है। कोहली ने बड़े ही प्यार से अनुष्का के हाथ को अपने हाथों में ले रखा है। तस्वीर में जहां विराट ने शेरवानी पहन रखी है तो वहीं अनुष्का भी दुल्हन को जोड़े में नजर आ रही हैं। लेकिन कोहली और अनुष्का ने यह लिबास किसी खास आयोजन में नहीं बल्कि एक एड शूट के लिए पहना है।

सबसे मशहूर जोड़ी
हकीकत में वैसा कुछ भी नहीं है जो यह तस्वीर देख कर आप समझ रहे है। दरअसल ये दोनों ही सितारे महज एक एड शूट के लिए इस तरह की लिबास में नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेटर्स के मेल में सबसे मशहूर जोड़ी मानी जाती है। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का पहले भी एड में काम कर चुके है।

नुष्की नाम से पुकारते है कोहली

कोहली के मुंह से हाल ही में अनुष्का का निकनेम निकला था। कोहली प्यार से अनुष्का को नुष्की पुकारते है। आमिर खान के शो पर कोहली ने अनुष्का की तारीफ करते हुए कहा था कि वह इमानदार हैं और उनकी यह बात विराट को काफी पसंद है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल