3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI ने भारतीय टीम से टेस्ट मैच के एक हफ्ते पहले बुलाया बेंगलुरु, करना होगा ये बड़ा काम

मैच के एक हफ्ते पहले खिलड़ियों को बेंगलुरु बुलाने के पीछे बीसीसीआई की एक बड़ी वजह है। बीसीसीआई इस टेस्ट मैच से पहले खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट लेना चाहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 Jun 2018, 11:06 AM IST

test team

BCCI ने भारतीय टीम से टेस्ट मैच के एक हफ्ते पहल बुलाया बेंगलुरु, करना होगा ये बाड़ा काम

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश से सीरीज के बाद भारत से टेस्ट मैच खेलेगी। अफगानिस्तान 14 जून से होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर फिर से शुरू करेगी। ऐसे में बीसीसीआई ने इस मैच के पहले भारतीय खिलाड़‍ियों को एक फरमान सुनाया है और 8 जून तक बेंगलुरु पहुंचने को कहा है।

खिलाड़ियों को गुजरना होगा यो-यो टेस्ट से
मैच के एक हफ्ते पहले खिलड़ियों को बेंगलुरु बुलाने के पीछे बीसीसीआई की एक बड़ी वजह है। बीसीसीआई इस टेस्ट मैच से पहले खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट लेना चाहता है। यो-यो टेस्ट एक कठिन फिटनेस टेस्ट है। राष्ट्रीय टीम में खेलने से पहले हर खिलाड़ी को ये टेस्ट पास करना होता है।

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
इस टेस्ट मैच से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग चुका है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्दीमान साहा चोटिल होने की वजह से इस टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है। अगर कार्तिक इस मैच में खेलते हैं तो वे दस साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करेंगे। दिनेश कार्तिक को भी यो-यो टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट मैच में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे टीम का नेतृत्व करेंगे।

कोहली भी हो सकते हैं बाहर
बता दें इस टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम को ढाई महीने के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इंग्लैंड में भारत तीन वनडे, तीन टी20 और पांच टेस्ट मैच खेलेगा। टी20 और वनडे टीम की घोषणा हो चुकी है। गर्दन की चोट के चलते विराट कोहली का इस दौरे में भी खेलना संदिग्ध बताया जा रहा है। अगर विराट इस दौरे से भी बाहर हो जाते हैं तो ये भारतीय टीम के लिए बेहद चिंता का विषय होगा। ऐसे में बीसीसीआई इस दौरे के लिए भी विराट के स्थान पर अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जाता सकती है।