3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉल टैंपरिंग मामले में बीसीसीआई करेगा आईसीसी के फैसले का इंतजार

आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ल ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा बीसीसीआई करेगा आईसीसी के फैसले का इंतजार

2 min read
Google source verification
BCCI will wait for ICC decision on steve smith over ball tempering

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में गेंद से छेड़खानी के विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ पर आईपीएल में खेलने को ले कर बीसीसीआई ने कोई भी फैसला लेने से फ़िलहाल मना कर दिया है। बीसीसीआई का कहना है के कोई भी फैसल लेने से फेल वे आईसीसी के फैसले का इंतज़ार करेंगे। सोमवार को आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ल ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी।

बीसीसीआई करेगा आईसीसी का इंतजार
बॉल टैंपरिंग मामले में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ बुरी तरह फास चुके हैं और अब उनका आईपीएल में भी खेलना संदिग्ध मान अजा रहा है। उनकी आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स ने बयान जारी कर कहा था कि उसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश का इंतजार है। लेकिन अब बीसीसीआई का कहना है वे कोई भी फैसला लेने से पहले आईसीसी के फैसले का इंतज़ार करेंगे। आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ल ने ट्विटर पर लिखा है 'बॉल टेंपरिंग के मुद्दे पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल, आईसीसी के फैसले का इंतजार करेगा और आईसीसी के फैसले के हिसाब से ही निर्णय लेगा'। बता दें इस विवाद के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया है और टिम पेन के कप्तान नियुक्त किया है।

स्मिथ पर लगाया एक मैच का प्रतिबंध
आईसीसी ने आईसीसी ने स्मिथ को अपनी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2.1 का दोषी माना है और उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया और बेनक्रॉफ्ट के हिस्से तीन नकारात्मक अंक डाल दिए हैं। स्मिथ पर 100 फीसदी मैच फीस व बेनक्रॉफ्ट पर 75 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा है, "आस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ पर गेंद से छेड़खान की योजना में शामिल होने की बात को स्वीकार करने के बाद एक मैच का प्रतिबंध के साथ मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है।"

राजस्थान रॉयल्स का बयान
बता दें स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के भी कप्तान हैं और इससे से पहले फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह स्मिथ पर बीसीसीआई के निर्देश का इंतजार करेगी। फ्रेंचाइजी के कार्यकारी चेयरमैन रंजीत बर्ठाकुर ने एक बयान में कहा है, "हमें आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बारे में पता चला है। हम इस मामले में कुछ भी फैसला लेने से पहले बीसीसीआई के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।"