नई दिल्ली।इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने ब्रिस्टल में नाईट क्लब के बाहर दो लोगों से हुई हाथापाई से पहले एक 'गे कपल' का मजाक बनाया था और उनमे से एक के ऊपर सिगरेट बट भी फेका। ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई में यह नई बात सामने आई है। 27 सितम्बर, 2017 को ब्रिस्टल के एक नाईट क्लब के बाहर बेन स्टोक्स ने दो लोगों से हाथापाई की थी। सुनवाई कर रहे कोर्ट को बताया गया कि स्टोक्स उस रात आपा खो बैठे थे और उन्होंने रयान अली और रयान हेल की पिटाई कर उन्हें बेहोश कर दिया था, यह मामला आत्म रक्षा का नहीं था। तीनों आरोपियों- स्टोक्स, अली और हेल के खिलाफ अभी सुनवाई बाकी है और तीनों ही जमानत पर बाहर हैं।