28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेन स्टोक्स अपने आखिरी वनडे मुकाबले में हुए भावुक, विराट कोहली को लेकर कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आज अपने आखिरी वनडे मुकाबले में भावुक हो गए और उनकी आंखें नम दिखाई दी। उन्होंने अपने इस मैच में विराट कोहली को लेकर काफी बड़ी बात कही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 19 Jul 2022, 9:54 PM IST

Virat Kohli and Ben Stokes

Virat Kohli and Ben Stokes

Ben Stokes on Virat Kohli: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने आज अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे हैं। बीते सोमवार को उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके पीछे उन्होंने वजह बताई कि वह अन्य साथी खिलाड़ियों के मुकाबले वनडे में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से उन्होंने संन्यास लिया है। आज जब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट का आखिरी मुकाबला खेलने उतरे तो उनकी आंखें नम हो गई। स्टोक्स ने अपने आखिरी मुकाबले में विराट कोहली को लेकर काफी बड़ी बात कही है

बेन स्टोक्स ने विराट के बारे में कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि कोहली की ऊर्जा और कमिटमेंट के वह हमेशा से एक बड़े फैन रहे हैं। कोहली को उन्होंने अपना सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी प्रतिद्वंदी बताया है। उन्होंने यह सब बातें इसका स्काई स्पोर्ट से कहीं। इसके अलावा उन्होंने विराट के बारे में कहा कि वह क्रिकेट के तीनों प्रारूप में महानतम खिलाड़ियों में से एक रहेंगे।

यह भी पढ़ें : शांत रहने वाले राहुल द्रविड़ भी हुए टीम इंडिया की मस्ती में शामिल, वीडियो हुआ वायरल

साथ ही स्टोक्स ने कहा कि कोहली एक शानदार खिलाड़ी है। विराट जैसे खिलाड़ी के साथ खेलने में उन्हें मुझे बहुत मजा आता है। विराट जैसे खिलाड़ी के साथ खेलने से आपको पता चलता है कि यह आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। यह सिर्फ इसलिए नहीं की है टॉप लेवल पर है। मुझे यकीन है कि हम मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ और खेलेंगे, विराट के बारे में सुनकर अच्छा लगा।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे का पूरा शिड्यूल, 22 जुलाई से शुरू हो रही है वनडे सीरीज

लेकिन वहीं इसके उलट पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह पिछले ढाई सालों से क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। क्रिकेट फैंस के अलावा कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को टीम इंडिया से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि कोहली ने आखिरी बार साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाया था।