29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुवनेश्वर अपनी शादी तो शिखर धवन निजी कारणों से नहीं खेलेंगे अगला टेस्ट मैच

बीसीसीआई ने भुवनेश्वर की जगह तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को दी है तो शिखर की जगह पहले से ही टीम में मौजूद मुरली विजय लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 21 Nov 2017, 10:50 AM IST

Bhuvneshwar Kumar And Shikhar Dhawan Will Not Play In 2nd Test Match

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के द मोस्ट अलेजबल बैचलर्स की लिस्ट में से एक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका के खिलाफ २४ नवंबर से नागपुर टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। कारण है २३ नवंबर को भुवनेश्वर की शादी, जिसके लिए वे पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को जानकारी दे चुके थे। लेकिन पहले टेस्ट में आठ विकेट लेकर मैन आफ द मैच रहे भुवी के अलावा एक और खास खिलाड़ी नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहेगा। ये खिलाड़ी है जबरदस्त भारतीय ओपनर शिखर धवन , जिन्होंने निजी कारणों से दूसरे टेस्ट मैच से छुट्टी ली है। हालांकि शिखर ने छुट्टी लेने के कारण का खुलासा नहीं किया है। बीसीसीआई ने भुवनेश्वर की जगह तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को दी है तो शिखर की जगह पहले से ही टीम में मौजूद मुरली विजय लेंगे।

बाकी दोनों टेस्ट नहीं खेलेंगे भुवनेश्वर, विजय शंकर को मिली है जगह
भुवनेश्वर को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से रिलीज किया गया है, जबकि शिखर दो दिसंबर से दिल्ली में होने वाले तीसरे टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। चयन समिति ने भुवी की जगह तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम में शामिल किया है। जो मौका मिलने पर अपने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पदार्पण करेंगे। 26 साल के विजय शंकर ने अब तक 32 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1671 रन बनाने के अलावा 27 विकेट भी लिए हैं। शंकर 2015 में भारत-ए की तरफ से भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। शंकर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारत-ए टीम का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ अहम मौके पर ७२ रन बनाकर टीम को त्रिकोणीय सीरीज जीतने में भी मदद दी थी।

इशांत शर्मा खेल सकते हैं नागपुर टेस्ट
भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में भी यदि कप्तान विराट कोहली का ५ गेंदबाजों के साथ उतरने का फॉर्मूला कायम रहा तो वेटरन तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को अंतिम-11 में जगह मिल सकती है, जिन्हें पहले टेस्ट में जगह नहीं मिलने के कारण दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलने को रिलीज कर दिया गया था। हालांकि माना जा रहा है कि विराट कोहली ५वें गेंदबाज के तौर पर एक ऑलराउंडर को लेकर उतरना चाहेंगे, जिससे टीम को बल्लेबाजी में भी मदद मिले। एेसी स्थिति में विजय शंकर के टेस्ट करियर का आगाज हो सकता है। टीम में ५वें गेंदबाज के तौर पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव भी एक विकल्प हो सकते हैं। हालांकि आखिरी फैसला नागपुर के विकेट पर निर्भर करेगा, जो अमूमन स्पिनरों को मदद देने के लिए जाना जाता है।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा , रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा और विजय शंकर।