नई दिल्ली। भारत और श्रीलका (India vs Sri Lanka) के बीच गुरुवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में तेज गेंदबाज भवुनेश्वकर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) भले गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हों पर बल्लेबाजी में उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने 32 गेंदों में बिना कोई बाउंड्री लगाए 16 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसी के साथ उनके नाम बिना कोई बाउंड्री लगाए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और इरफान पठान (Irfan Pathan) के नाम दर्ज था। धोनी ने 27 और पठान ने बिना कोई बाउंड्री लगाए 30 गेंद खेली थी।