नई दिल्ली। बुराड़ी की 11 मौत की खबर इस समय इस समय पूरे देश के लिए सबसे बड़ी पेचीदा केस हो चुकी है। इस मर्डर मिस्टी में रोज नए खुलासे हो रहे है। लेकिन प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पूरी घटना की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार और परिवार से जुड़े लोगों के लिए इस घटना की सच्चाई को सामने लाना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामला सुलझने की बजाए और पेचीदा होता जा रहा है। पुलिस इस मामले को अंधविश्वास से जोड़ रही है। जबकि परिवार के एक मात्र जीवित बचे शख्स दिनेश ने इन बातों को सिरे से खारिज किया है।