18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज बना किंग्स इलेवन पंजाब का नया कोच

आईपीएल की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड होज को गुरुवार को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।

2 min read
Google source verification
hodge

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वे सीजन में आईपीएल की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड होज को गुरुवार को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। होज इससे पहले, गुजरात लायंस के भी कोच रहे हैं। वह वीरेंद्र सहवाग को रिपोर्ट करेंगे जो टीम के मेंटॉर और निदेशक हैं।

बांगर की जगह हॉज
संजय बांगर ने 2016 में टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सहवाग को मेंटॉर के रूप में 2017 सीजन में टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि पंजाब का बीता आईपीएल सीजन खास नहीं रहा था। होज आईपीएल में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके है। अभी भी हॉज क्रिकेट खेलते है और अपने देश की बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न रेनेगेडेस से एक खिलाड़ी के तौर खेलना जारी रखेंगे। वह पिछले दो साल से गुजरात लायंस के कोच थे। उनके कोच रहते टीम ने 2016 के क्वालीफायर दो में जगह बनाई थी जहां सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी।

पिछले साल गुजरात और पंजाब के लिए ख़राब रहा है।
पिछले साल गुजरात अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। वह अपने शीर्ष खिलाड़ियों की चोटों से परेशान रही थी। पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया ने होज की नियुक्ति पर कहा, "हमने ब्रैड होज के साथ तीन साल का करार किया है। वह हमारे मुख्य कोच होंगे। वीरू (सहवाग) भी निदेशक के रूप में जुड़े रहेंगे। पंजाब की टीम आईपीएल में सिर्फ एक ही बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। बता दे ब्रेड होज टी20 मैचों में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक थे। होज ने राजस्थान के लिए कई बार बिस्फोटक परिया खेली है और मैच जीतए है।

नियमों में बदलाव
ये आईपीएल का 11वां सीजन है और इस बार सभी खिलाड़ियों की नीलामी होगी। आईपीएल गवर्निंग कौंसिल ने बहुत से नियमों पर बदलाव किए है। इस बार टीमों का बजट भी बढ़ा दिया गया है वहीं अब हर टीम 5 खिलाड़ी रिटेन कर सकती है। वहीं स्क्वाड को भी घटा दिया गया है अब 25 खिलाड़ी एक टीम में चुने जाएंगे जिनमें 8 विदेशी खिलाड़ी होंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग