30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड का बड़ा दांव, इंजर्ड टॉप्ले की जगह टीम से जुड़ा ये धाकड़ खिलाड़ी

इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए वर्ल्ड कप 2023 में आखिरी दांव खेला है। इंजर्ड रीस टॉप्ले की जगह तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया है। टॉप्ले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उंगली में चोट लगा बैठे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Oct 2023, 3:52 PM IST

england-cricket-team.jpg

भारत के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड का बड़ा दांव, इंजर्ड टॉप्ले की जगह टीम से जुड़ा ये धाकड़ खिलाड़ी।

वर्ल्ड कप 2023 में पिछले बार की चैंपियन इंग्‍लैंड की टीम का बुरा हाल है। इंग्लिश टीम चार में से तीन मुकाबले हार चुकी है। अगर अब यहां से वह एक भी मैच हारी तो वर्ल्ड कप 2023 की रेस से बाहर हो जाएगी। इसलिए इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए आखिरी दांव खेला है। इंजर्ड रीस टॉप्ले की जगह तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया है। टॉप्ले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उंगली में चोट लगा बैठे थे और वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। भारत के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड की टीम में बायडन कार्स की एंट्री हो गई है।


बायडन कार्स ने इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 2021 में किया था। उन्होंने अभी तक इंग्‍लैंड के लिए कुल 12 वनडे में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी साल सितंबर में कार्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू किया था। कार्स ने जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया था। उन्‍होंने वर्ल्‍ड कप से पहले नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

...तो खत्‍म हो जाएगा वर्ल्‍ड कप 2023 का सफर

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का वर्ल्ड कप 2023 में बहुत बुरा हाल है। उसे न्‍यूजीलैंड, अफगानिस्‍तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। टीम के खाते में सिर्फ एक जीत बांग्‍लादेश के खिलाफ मिली है। अब उसके सिर्फ पांच मैच बाकी हैं। यहां से अगर इंग्‍लैंड की टीम एक भी मैच हारती है तो वह सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकेगी।

यह भी पढ़ें : भारत की ओर से लगी रेकॉर्ड की झड़ी, कोहली-शमी और बुमराह ने रचा इतिहास

29 को भारत से होगा मुकाबला

इंग्लैंड का अगला मैच 26 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इसके बाद इंग्लिश टीम 29 अक्टूबर को भारत के खिलाफ और फिर 4 नवंबर को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 8 नवंबर को नीदरलैंड और 11 नवंबर को पाकिस्‍तान खेलना होगा।

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2024 के लिए राजस्थान रॉयल्स से जुड़े शेन बॉन्ड, नजर आएंगे दोहरी भूमिका में