30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए दोहरी भूमिका निभाएंगे शेन बॉन्ड

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को आईपीएल 2024 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। रॉयल्‍स के लिए वह सहायक कोच और तेज गेंदबाजी कोच की दोहरी भूमिका में निभाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Dec 2023, 2:50 PM IST

shane-bond.jpg

आईपीएल 2024 के लिए राजस्थान रॉयल्स से जुड़े शेन बॉन्ड, नजर आएंगे दोहरी भूमिका में।

राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की ओर से आज सोमवार को न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड को आईपीएल 2024 सीजन से पहले सहायक कोच और टीम के नए तेज गेंदबाजी कोच की दोहरी भूमिका में शामिल करने की घोषणा की गई है। बता दें कि अपने समय के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक शेन बॉन्ड 2012 से 2015 के बीच न्‍यूजीलैंड टीम के लिए बॉलिंग कोच के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड को 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में मदद की थी।


शेन बॉन्ड आईपीएल 2015 में मुंबई फ्रेंचाइजी के तेज गेंदबाज कोच के रूप में नियुक्त हुए थे। इसके बाद मुंबई ने 9 सीज़न में चार खिताब जीते। मुंबई की इस सफलता में बॉन्‍ड की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही। उनके ही मार्गदर्शन में कई तेज गेंदबाज, जिनमें जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्‍ट जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल थे, जो अब टी20 विशेषज्ञों में बदल गए हैं।

संगकारा ने किया स्‍वागत

न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी का फ्रेंचाइजी में स्वागत करते हुए राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा कि शेन आधुनिक क्रिकेट के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक हैं और अपने साथ अनुभव और ज्ञान का खजाना लेकर आए हैं। उन्होंने आईपीएल और भारत में कई वर्षों तक काम किया है।

यह भी पढ़ें : शमी ने पहले 4 मैच में नहीं खिलाने पर तोड़ी चुप्पी, दिया दिल जीत लेने वाला बयान


रॉयल्स से जुड़ने पर शेन बॉन्‍ड ने जताई खुशी

शेन बॉन्ड ने कहा कि मुझे रॉयल्स में शामिल होने पर खुशी हो रही है। यह एक दूरदर्शी फ्रेंचाइजी है, जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है और मैं उनके दृष्टिकोण का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। गेंदबाजी समूह युवाओं और अनुभव का एक शानदार मिश्रण है और उनके साथ काम करना अद्भुत है।

यह भी पढ़ें : भारत की ओर से लगी रेकॉर्ड की झड़ी, कोहली-शमी और बुमराह ने रचा इतिहास