30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुमराह ने तस्वीर पोस्ट कर बताया, कैसे मिली कीवी टीम पर जीत

सीरीज जीतने के बाद बुमराह ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ये बताया कि कीवी टीम के खिलाफ जीत कैसे मिली?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Nov 2017, 11:07 AM IST

kohli and bumrah

नई दिल्ली। तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 रन से हराने में सफलता हासिल की। इस जीत के साथ ही यह सीरीज भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ। भारत इस सीरीज का पहला और आखिरी मैच जीतने में सफल रहा। सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला बेहद रोमाचंक रहा। बारिश के कारण मैच को 8 ओवर का कर दिया गया था। जिसके बाद टॉस जीत कर कीवी टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निधार्रित 8 ओवरों में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाए। 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 8 ओवरों में 61 रन ही बना सकी। जिससे भारत मैच के साथ-साथ सीरीज जीतने में सफल रहा। मैच के बाद टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर अपलोड की। जिसके कैप्शन में बुमराह ने बताया कि मैच में कीवी टीम को कैसे मात दी?

ये रही वो तस्वीर
मैच के बाद बुमराह ने महेंद्र सिंह धोनी और मनीष पांडे के साथ अपनी एक सेल्फी अपलोड की। इसके कैप्शन में बुमराह ने लिखा कि जीतना ही सबकुछ नहीं होता, बल्कि अंत तक जीत की चाह रखना सबकुछ है। शानदार जीत और बेहतर टीम प्रयास।

ऐसी रही भारतीय पारी
भारत की शुरुआत खराब रही। उसने तीसरे ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर धवन (6) और रोहित (8 ) के विकेट खो दिए। इन दोनों को टिम साउदी की गेंद पर मिशेल सैंटनर ने 15 के कुल स्कोर पर लपका। हालांकि कप्तान विराट कोहली पर इसका असर नहीं पड़ा। उन्होंने अगला ओवर लेकर आए ईश सोढ़ी के ओवर में एक सिक्स और एक चौका जड़ा, लेकिन एक और बड़ा शॉट मारने के प्रयास में वह डीप मिडविकेट पर ट्रेंट बाउल्ट के हाथों लपके गए। उन्होंने 6 गेंद में 13 रन बनाए। छह गेंदों में छह रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर सोढ़ी की गेंद पर गुप्टिल द्वारा लपके गए। 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाने वाले मनीष पांडे को सैंटनर और ग्रांडहोम की जोड़ी ने शानदार कैच पकड़ते हुए पवेलियन भेजा। हार्दिक पांड्या 10 गेंदों में एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। कीवी टीम के लिए सैंटनर और सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए। बाउल्ट को एक सफलता मिली।

कीवी टीम कमाल करने में रहे नाकाम
धीमी विकेट पर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने मार्टिन गुप्टिल (1) को आठ के कुल स्कोर पर बोल्ड किया। अगले ओवर की तीसरी गेंद पर पिछले मैच के शतकवीर कोलिन मुनरो (7) को रोहित शर्मा ने पीछे की तरफ भागते हुए बेहतरीन कैच लेकर पवेलियन पहुंचाया। केन विलियमसन (8) टीम को आगे ले जा रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने विकटों पर सीधी थ्रो मारते हुए उन्हें पवेलियन भेजा। अगली ही गेंद पर ग्लेन फिलिप्स (11) ने कुलदीप यादव पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन सीमारेखा पर शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ किवी टीम को चौथा झटका दिया।

आखिरी ओवर का रोमांच
पारी के छठे ओवर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सिर्फ तीन रन दिए और किवी टीम की परेशानी को दोगुना कर दिया। यहां से 12 गेंदों में न्यूजीलैंड को 29 रनों की जरूरत थी। हेनरी निकोलस (2) अगले ओवर में बुमराह की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। टॉम ब्रूस (4) रन आउट हुए। आखिरी ओवर में कीवी टीम को जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी। कोलिन डी ग्रांडहोम (नाबाद 17) ने मेहमानों को जीत दिलाने की कोशिश तो की, लेकिन पांड्या ने उनके प्रयास को सफल नहीं होने दिया। भारत की तरफ से बुमराह ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर और कुलदीप को एक-एक सफलता मिली। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।