7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टीव स्मिथ की टीम में शामिल होगा यह 7 फुटिया गेंदबाज, इसके सामने गेल भी लगेंगे बौने

कैरिबियन प्रीमियर लीग(CPL) 2018 की शुरुआत 8 अगस्त से होनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 31 Jul 2018, 12:16 PM IST

MOHAMMAD IRFAN

स्टीव स्मिथ की टीम में शामिल होगा यह सात फुटिया गेंदबाज, इसके सामने गेल भी लगेंगे बौने

नई दिल्ली। बारबाडोस ट्रिडेंट्स की टीम ने जुनैद खान की जगह अपनी टीम में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को शामिल किया है। कैरिबियन प्रीमियर लीग(CPL) 2018 की शुरुआत 8 अगस्त से होनी है। जुनैद खान टीम में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं थे इस कारण इरफान को टीम में जगह मिल रही है। कैरिबियन प्रीमियर लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रहीं है और इन टीमों के बीच कुल 34 T20 मुकाबले खेले जाएंगे।


मोहम्मद इरफान का करियर ग्राफ-
7 फुट 1 इंच लम्बे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 2010 में किया था। उन्होंने 60 ODI मैचों में 83 विकेट लिए हैं और T20 में उनके नाम 20.94 की औसत से 94 विकेट हैं। उनका T20 क्रिकेट में सबसे बढ़िया प्रदर्शन नेशनल T20 कप में पेशावर के खिलाफ 2015 में आय था। उन्होंने इस मैच में 16 ओवरों में 4 विकेट झटके थे। आपको बता दें क्रिस गेल की लम्बाई 6 फीट 2 इंच है, वह इरफान से लगभग एक फुट छोटे हैं।


कोच रोबिन सिंह ने बयान-
ट्रिडेंट के कोच रोबिन सिंह ने कहा है कि "हमारे लिओए यह झटका है कि जुनैद हमारी टीम में शामिल नहीं हो सके लेकिन दूसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान का अनुभव हमारे लिए टूर्नामेंट में फायदेमंद होगा।" उन्होंने आगे बताया कि इरफान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का लम्बा अनुभव है और वह विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ कारगर साबित होंगे।


दिग्गजों से भरी है ट्रिडेंट्स की टीम-
ट्रिडेंट्स की टीम अपना पहला मैच गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के खिलाफ 12 अगस्त को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले साल ट्रिडेंट्स की टीम टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रही थी। इस साल ट्रिडेंट्स की टीम में कई दिग्गज खिलाडी खेलते नजर आएंगे। इसमें सबसे ऊपर नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला और न्यूजीलैंड के धुआंधार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल इस टीम का हिस्सा हैं। इस टीम की कप्तानी वेस्ट इंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने संभाल रखी है। इसके साथ ही टीम में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज भी हैं।