29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ अफ्रीकी टी-20 में खेलने वाली CSK की टीम का हिस्सा नहीं होंगे धोनी, BCCI ने इस वजह से नहीं दी अनुमति

साउथ अफ्रीकी टी-20 लीग में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदी गई जोहानिसबर्ग की टीम के मेंटर के रूप में जुड़ने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने BCCI से अनुमति मांगी थी। लेकिन बीसीसीआई ने उनकी उम्मीदों में पानी फेर दिया है और उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 13 Aug 2022, 1:13 PM IST

dhoni_no_ipl.png

महेंद्र सिंह धोनी

Mahendra Singh dhoni South Africa T20 league: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद अब पूर्व भारतीय कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी साउथ अफ्रीकी टी-20 लीग (CSA T20 League) से जुड़ना चाहते थे। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा खरीदी गई जोहानिसबर्ग की टीम के मेंटर के रूप में इस लीग का हिस्सा बनाना चाहते थे। लेकिन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने उनके अरमानों में पानी फेर दिया है।

BCCI ने धोनी को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी है। बोर्ड ने साफ किया है कि किसी भी खिलाड़ी को इन विदेशी लीगों में मेंटर बनने की भी इजाजत नहीं दी जाएगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'यह स्पष्ट है कि घरेलू खिलाड़ियों सहित कोई भी भारतीय खिलाड़ी तब तक किसी अन्य लीग में हिस्सा नहीं ले सकता जब तक वह खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास नहीं ले लेता। अगर कोई खिलाड़ी इन आगामी लीगों में भाग लेना चाहता है तो वह ऐसा तभी कर सकता है जब वह बीसीसीआई से सभी संबंध तोड़ लेगा।'

यह भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा को हराने वाले एथलीट से पार्टी में हुई जमकर मारपीट, बोट से नीचे फेंका


यह पूछे जाने पर कि क्या धोनी मेंटर या कोच के रूप में जोहानिसबर्ग टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इसके जवाब में अधिकारी ने कहा, 'हां वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन उसके लिए उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से खेलना छोड़ना पड़ेगा। उन्हें पहले यहां रिटायर होना होगा।' बता दें साउथ अफ्रीकी टी-20 लीग कि सभी टीमें आईपीएल में निवेश करने वाले भारतीय मालिकों ने खरीदे हैं।

सीएसके के अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI), लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG), राजस्थान रॉयल्स (RR), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मालिकों ने टीमें खरीदीं हैं। मुंबई इंडियंस ने केप टाउन टीम पर दांव लगाया। दिल्ली कैपिटल के के पास प्रिटोरिया टीम है। लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने डरबन, गक्बेरहा और पार्ल फ्रेंचाइजी के लिए सफलतापूर्वक बोली लगाई है।

यह भी पढ़ें- 'हरी पिच देखते ही बिरियानी खाकर आते हैं', जानें किसके लिए रोहित शर्मा ने कही ये बात

चेन्नई द्वारा खरीदी गई जोहानिसबर्ग टीम कि कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी करेंगे। उन्हें ‘मारकी खिलाड़ी’ के रूप में चुना गया है। वहीं टीम के कोच भी न्यूजीलैंड के दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग ही रहेंगे। सीएसके द्वारा खरीदी गई इस टीम के आधिकारिक नाम का ऐलान अबतक नहीं हुआ है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 'जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स' के नाम से जाना जा सकता है।