4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने 47 की उम्र उड़ाया गर्दा, 200 के स्‍ट्राइक रेट से गेंदबाजों को धुनकर जड़ा अर्धशतक

Chris Gayle Fifty: साउथ अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज के बीच खेले जा रहे World Championship of Legends 2026 के तीसरे मुकाबले में रिचर्ड लेवी और एबी डिविलयर्स के बाद क्रिस गेल ने भी करीब 200 के स्‍ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़ा है। खास बात ये है कि यह अर्धशतक उन्‍होंने 47 वर्ष की उम्र में लगाया है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 04, 2026

Chris Gayle

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्‍लेबाजी करते क्रिस गेल। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Chris Gayle Fifty in 47 Year age:वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मैच 4 अक्‍टूबर को वेस्‍टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच शारजाह में खेला जा रहा है। इस मैच में प्रोटियाज टीम ने कैरेबियाई टीम के सामने 243 रनों का लक्ष्‍य रखा है। वेस्‍टइंडीज की ओर से इस मैच में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने 47 की उम्र में गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए महज 31 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्‍कों की मदद से 60 रन की पारी खेली है। इससे पहले उन्‍होंने महज 29 गेंदों पर अपना शतक छक्‍के से पूरा किया। बता दें कि ये इस मैच में आया तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से रिचर्ड लेवी ने महज 39 गेंदों पर पांच चौके और 8 छक्‍कों की मदद से 87 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, एबी डिविलयर्स ने 39 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्‍कों की मदद से 70 रन की दमदार पारी खेली।

बेमिसाल है क्रिस गेल का टी20 रिकॉर्ड

बता दें कि क्रिस गेल 47 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन अब भी उनके बल्‍ले से रन बरस रहे हैं। टी20 में उनके रिकॉर्ड पहले से ही बेमिसाल है। वह 463 वनडे की 455 पारियों में 36.22 के औसत और 144.75 के औसत से 14562 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्‍ले से 22 शतक के साथ 88 अर्धशतक आए। उनका टी20 में सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 175* है। वह टी20 क्रिकेट में चौथे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं।

T20 क्रिकेट में करियर में सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनसर्वोच्चऔसतस्ट्राइक रेट100504s6s
1जोस बटलर52949815,06213135.60147.6091081370661
2कीरोन पोलार्ड75467114,99910431.71150.922719391013
3एलेक्स हेल्स53753114,581119*29.69144.287931567604
4क्रिस गेल46345514,562175*36.22144.75228811321056
5डेविड वॉर्नर43943814,284135*37.29140.77101181464505
6विराट कोहली43041314,218122*42.44135.88101101283460
7जेम्स विंस50249014,187129*32.17136.869911595368
8शोएब मलिक55751513,57195*35.99127.240831059422
9क्विंटन डी कॉक46344913,046140*31.43139.4910851283563
10फाफ डु प्लेसिस45042612,782120*33.37137.829891155486