27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chris Gayle ने साथी क्रिकेटर को बताया Coronavirus से भी बुरा, बोले देख लेंगे

Chris Gayle इस बार CPL में अपनी पुरानी टीम जमैका तलावाहज से नहीं खेलेंगे। इस बार वह सेंट लूसिया जोक्स की ओर से खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 28 Apr 2020, 6:49 PM IST

Chris Gayle

Chris Gayle

जमैका : विंडीज के दो पूर्व कप्तान क्रिस गेल (Chris Gayle) और रामनरेश सरवन (Ram Naresh Sarvan) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने साथी क्रिकेटर को जमकर लताड़ लगाई है। गेल ने एक यूट्यूब वीडियो में सरवन को कोरोना वायरस (Coronavirus) से भी खराब बताया। गेल ने सरवन पर यह आरोप भी लगाया कि कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) की फ्रेंचाइजी टीम जमैका तलावाहज से उन्हें बाहर निकालने में सरवन का ही हाथ है। गेल अब 2020 सीपीएल में जमैका तलावाहज की जगह, सेंट लूसिया जोक्स की ओर से खेलेंगे।

सरवन को बताया सांप

गेल रामनरेश सरवन पर इस कदर खफा हैं कि जो भी बुरा-बुरा हो सकता था, उन्होंने वह सब उन्हें करार दिया। गेल ने कहा कि सरवन फ्रेंचाइजी का नियंत्रण अपने हाथ में लेना चाहते हैं। इस कारण सरवन ने उन्हें टीम से बाहर कराने की साजिश की। उन्होंने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि सरवन तुम कोरोनावायरस से भी बुरे हो। तालावाहज में उनके साथ जो हुआ उसमें सरवन आपने बड़ा रोल निभाया है, क्योंकि आप मालिक के काफी करीब हैं।

Ravichandran Ashwin बोले, टी-20 में गेंदबाजी को आसान समझते थे, बाहर किए गए तो लगा तमाचा

पिछले साल ही जमैका तलावाहज से जुड़े थे गेल

बता दें कि गेल पिछले साल ही जमैका तलावाहज के साथ दोबारा जुड़े थे। इससे पहले वह जमैका तलावाहज के लिए पहले चार सीजन में खेले थे। इसके बाद दो सीजन में वह सेंट किट्स और नेविस पैट्रिऑट्स के लिए खेले और पिछले साल वापस जमैका तलावाहज में आए थे। सेंट लूसिया जोक्स के लिए खेलेंगे। इसके कप्तान डेरेन सैमी और कोच एंडी फ्लॉवर हैं।

क्रिकेटर Manoj Tiwari ने तस्वीर पोस्ट कर रमजान की दी बधाई तो कुछ लोगों ने किया ट्रोल

पीठ पर घोंपा है छूरा

गेल ने कहा कि सरवन वह आप ही थे, जिन्होंने उनकी जन्मदिन पर बड़ी सी स्पीच दी थी और बताया था कि हम यहां तक कैसे पहुंचे। सरवन आप सांप हैं, आपको पता है कि आप कैरेबिया में एक ऐसे इंसान के रूप में नहीं जाने जाते, जिसे लोग ज्यादा पसंद करते हों। आप अब तक मैच्योर नहीं हो पाए हैं। आपने पीठ में छूरा घोंपा है। इसके अलावा उन्होंने सरवन से पूछा कि आप खुद को कब बदलने के बारे में सोच रहे हैं?

गेल बोले मेरे समय के सारे खिलाड़ी हो चुके हैं रिटायर

गेल ने कहा कि 1996 में उनके साथ क्रिकेट खेलने वाले सारे खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। वह अकेले हैं, जो खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उस समय के इकलौते खिलाड़ी हैं और अब भी मजबूत हैं। उन्हें खेलता देख अब वह पुराने क्रिकेटर जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी सरवन वह आपको जवाब दे रहे हैं और समय आने पर बाकियों को भी देख लेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सरवन आप यूनिवर्सल बॉस से मिलने के बारे में सोचना भी मत, क्योंकि वह आपको सीधे बोल रहे हैं। बस अब नहीं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग