शास्त्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि इस महामारी से लड़ाई के लिए लोगों को खेलों से सीख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कोरोना वायरस ने हमें इस हालत में ला खड़ा किया है, जहां यह हम पर हावी है। बकौल शास्त्री, कोविड-19 से निपटना विश्व कप जीतने जैसा है, जहां आप अपना सब कुछ झोंककर जीतने की कोशिश करते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण विश्व कप नहीं है। यह किसी भी विश्व कप से बड़ा है। इसमें सिर्फ 11 लोग नहीं, बल्कि देश की एक अरब 40 करोड़ लोग मैदान पर हैं और अपनी प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे हैं। साथियों चलो एक साथ मिलकर ऐसा करें। एक अरब 40 करोड़ लोगों की सेना उतरे और इस कोरोना वायरस को हरा दे और मानवता का विश्व कप जीत ले।