26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियाई ब्रैडमैन ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बहस की खत्म, बोले- कोहली की टक्कर किसी से नहीं

Zaheer Abbas ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए यह जरूरी है कि तीनों फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन किया जाए। इस लिहाज से Virat Kohli के बराबर कोई नहीं टिकता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 14 Apr 2020, 5:44 PM IST

Zaheer Abbas on Virat Kohli

Zaheer Abbas on Virat Kohli

नई दिल्ली : क्रिकेट के हर दौर में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को लेकर बहस चलती रहती है। वर्तमान समय में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और आस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के बीच यह तुलना जारी है, लेकिन पाकिस्तान के मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज और एशियाई ब्रैडमैन के नाम से मशहूर जहीर अब्बास (Zaheer Abbas) ने इसका ऐसा जवाब दिया कि सारी बहस को ही खत्म कर दिया।

विराट कोहली कंप्लीट पैकेज

अपने समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास ने कहा कि यह कहा जा सकता है कि मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, लेकिन विराट कोहली कंप्लीट पैकेज हैं। वह क्रिकेअ के तीनों फॉर्मेट में शानदार हैं। अब्बास ने आगे कहा कि बेशक स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली से ज्यादा कंसिस्टेंट हैं। करीब-करीब हर सीरीज में रन बनाते हैं, डेविड वॉर्नर भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से हैं। लेकिन सर्वश्रेष्ठ होने के लिए तीनों प्रारूपों में बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी।

मंधाना का पसंदीदा काम है भाई को परेशान करना, बताया लॉकडाउन में कैसे बीत रहा है वक्त

विराट हर मानक पर खरे उतरते हैं

मीडिया से बात करते हुए पाक क्रिकेटर ने कहा कि वह यह पहले भी कह चुके हैं कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। इस लिहाज से विराट कोहली समकालीन क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा निरंतर हैं। अगर आप विश्व क्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाज के तौर पर स्थापित होना चाहते हैं तो आपको सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा। जहीर अब्बास ने कहा कि वैसे भी टीम इंडिया बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलती है और शीर्ष खिलाड़ी होने के नाते विराट कोहली इनमें से अधिकतर मैचों में हिस्सा लेते हैं। यह उनका काम है। वह इसी की बदौलत जाने जाते हैं। इसलिए वह इससे बोर नहीं हो सकते।

क्या नहीं हासिल किया कोहली ने

रन मशीन के नाम से मशहूर जहीर अब्बास ने कहा कि जरा पलटकर देखिए, विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में क्या नहीं हासिल किया है। वह कोई मशीन नहीं हैं। यहां तक कि मशीन भी कई बार खराब हो जाती है, लेकिन कोहली नहीं। इस वक्त कोहली की टक्कर का कोई खिलाड़ी नहीं।

लॉकडाउन में कई दिग्गजों ने धोनी पर रखी राय, किसी ने कहा- उनका समय खत्म तो कोई बोला खेलेंगे विश्व कप

बाबर आजम की भी तारीफ की

जहीर अब्बास ने इस साक्षात्कार में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आजम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि वह आने वाले दिनों में लगातार नए मुकाम हासिल करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग