कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2021) में क्रिस गेल की टीम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में पैट्रियट्स का मुकाबला गुयाना अमेजन वॉरियर्स से हुआ। इस मुकाबले मेंं पैट्रियट्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 7 विकेट से हरा दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम को जीत दिलाने में सलामी बल्लेबाज एविन लुईस और क्रिस गेल का अहम योगदान रहा। एविन लुईस ने सेमीफाइनल मुकाबले में नाबाद 77 रन की पारी खेली। वहीं क्रिस गेल ने इस मैच में 42 रन बनाए। सीपीएल 2021 के फाइनल में पैट्रियट्स का मुकाबला सेंट लूसिया किंग्स टीम से होगा।