5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cricket Record : टेस्ट क्रिकेट में पारी और रन के बड़े अंतर से हारने वाली टॉप 5 टीमें, देखें कौन कौन है शामिल

कहते हैं कि क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड में हुई है। क्रिकेट का टेस्ट फॉरमेट सबसे पुराना प्रारूप है। फटाफट क्रिकेट के समय मे आज भी बहुत से खिलाड़ी टेस्ट खेलना पसंद करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 7 Apr 2022, 5:58 PM IST

Cricket Record largest victories in test cricket

Cricket Record largest victories in test cricket

Cricket Record : एक क्रिकेट मैच के दौरान हार जीत तो लगी रहती है। लेकिन फिर भी टीमें मैच जीतने के लिए जी जान लगा देती हैं और यह जीत तब और महत्वपूर्ण हो जाती है जब यह क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप यानी कि टेस्ट में होती है। लेकिन फिर भी कई बार टीम अच्छा प्रदर्शन नही कर पाती है। और उन्हें हार का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई बार यह हार रनों के साथ पारी से भी हो जाती है। जैसा कि आपको पता है कि एक टेस्ट मैच 5 दिन का होता है और दोनों टीमों को दो दो बार गेंदबाज़ी और बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है। (Note : अगर यह मैच के दौरान संभव है तो) अगर कोई टीम टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करती है तो उसे अच्छा टीम माना जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही पांच टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक टेस्ट मैच में पारी के साथ-साथ रनों के बड़े अंतर से मैच हारी है।

1) ऑस्ट्रेलिया

आपको बता दें कि पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 1877 को हुआ था। टेस्ट मैचों की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक मजबूत टीम माना जाता है। जो अपनी गेंदबाजी से बड़ी से बड़ी टीमों को आसानी से हराने में सक्षम थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया को साल 1938 में इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड के ओवल मैदान पर हुए इस मैच को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 579 रनों से हराया था।

2) साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग मैदान पर 22 फ़रवरी 2002 को हुए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पारी और 360 रनों से हराया था। यह टेस्ट में रनों और पारी से हुई हार में टेस्ट में दूसरी बड़ी हार है।

3) भारत

आपको यह जानकर अजीब लग रहा होगा कि भारतीय टीम भी इस लिस्ट में शामिल है। लेकिन यह सच है। क्योंकि भारत इस समय टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद है। लेकिन भारत को वेस्टइंडीज ने 31 दिसंबर 1958 को कोलकाता में हुए टेस्ट मैच में पारी और 336 रनों से हराया था।

4) इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 1938 में इंग्लैंड के हाथों हुई शर्मनाक हार का बदला 1946 में ले लिया था। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में 29 नवंबर को हुए इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पारी और 332 रनों से हराया था।

5) न्यूजीलैंड

1 मई 2002 को पाकिस्तान के लाहौर में हुए इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को पारी और 324 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

यह भी पड़े - IPL Record : आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट