31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने मुफ्त बांटे वर्ल्ड कप 2023 के टिकट, चाय के साथ खाने का भी किया इंतजाम

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज कुछ ही घंटों में होने जा रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में पहला मुकाबला पिछले वर्ल्‍ड कप की विजेता इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को करीब 40 हजार महिलाएं फ्री देख सकेंगी।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Oct 2023, 12:52 PM IST

world-cup-2023.jpg

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच उद्घघाटन मुकाबला आज।

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज कुछ ही घंटों में होने जा रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में पहला मुकाबला पिछले वर्ल्‍ड कप की विजेता इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को करीब 40 हजार महिलाएं फ्री देख सकेंगी। भाजपा ने ऐलान किया है कि करीब 40 हजार महिलाओं को फ्री मैच दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं उन्‍हें फ्री टिकट के साथ चाय के साथ दोपहर के भोजन के लिए मुफ्त वाउचर भी उपलब्‍ध कराए जाएंगे। भाजपा ने इसके लिए स्‍थानीय पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।


वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले मैच में फ्री टिकट को लेकर बोडकदेव क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष ललित वधावन ने बताया कि महिलाओं को स्टेडियम में आकर्षित करने का विचार पिछले महीने ही संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक से प्रेरित है। इसलिए आज अहमदाबाद में 30 से 40 हजार महिलाएं मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगी।

महिलाओं को बांटे गए मैच टिकट

वधावन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि महिलाओं को टिकट वितरित किए गए हैं और हमारे स्वयंसेवकों को उनके नाम भेजने के लिए भी कहा गया है। इतनी टिकट कहां से मिलीं के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि ये टिकटें ऊपर से प्राप्त की गईं हैं। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं खुद स्टेडियम पहुंचेंगी। जहां उन्‍हें चाय और भोजन के लिए कूपन भी दिए जाएंगे।

टिकट कहां से मिले किसी को नहीं पता

वहीं, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक, कुछ स्थान स्कूली बच्चों को मैच दिखाने के लिए रहता है, जिससे स्टेडियम भर जाता है और उत्सव जैसा माहौल नजर आता है। इस बार बस एक यही अंतर है कि इस बार महिला दर्शक होंगी। जब उनसे टिकट कहां से मिले ये सवाल किया गया तो उन्‍होंने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल