30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिग्गज क्रिकेटर ने दुनिया से की अपील-हम मर जाएंगे, प्लीज हमें बचा लो…

अफगानिस्तान के फेमस क्रिकेटर राशिद खान इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते हैं। आईपीएल में राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Aug 2021, 9:26 AM IST

rashid.png

अफगानिस्तान में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। वहां तालिबान और सेना के बीच चल रहे संघर्ष से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। ऐसे मेंं अमरीका सहित दुनिया के दूसरे देश अफगानिस्तान में फंसे अपने लोगों को वहां से निकाल रहे हैं। इस बीच अफगानिस्तान के फेमस क्रिकेटर राशिद खान ने दुनिया के नेताओं से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि 'हमें मरने के लिए न छोड़ें। पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान में तालिबान का कहर बढ़ रहा है। तालिबान ने वहां के कई इलाकों पर कब्जा जमाने के साथ लोगों की हत्याएं भी कर रहा है। ऐसे में अफगानिस्तान के लोग घरों से बाहर निकलने मेंं भी डर रहे हैं।

राशिद खान ने लगाई मदद की गुहार
राशिद खान ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है। राशिद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दुनिया भर के प्रिय नेताओं। मेरा देश संकट में है। हजारों लोग मारे जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। हर रोज हमारे लोग शहीद हो रहे हैं।' साथ ही उन्होंने लिखा कि 'अफगानिस्तान के घरों और संपत्तियों को तबाह किया जा रहा है। हजारों लोग अपना घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। ऐसे हालात में हमें अकेला मत छोड़िए। अफगान लोगों की हत्याओं और अफगानिस्तान को बर्बाद होने से बचा लीजिए। हम शांति चाहते हैं।'

यह भी पढ़ें— राशिद खान ने याद किया धोनी को आउट करने वाला पल, कहा-सपना सच हुआ

आईपीएल में खेलते हैं राशिद खान
राशिद खान ने मार्मिक अपील करने के साथ अपने ट्वीट में अफगानिस्तान का झंडा भी लगाया और हाथ जोड़ने का सिंबल भी। राशिद खान फेमस क्रिकेटर हैं और दुनियाभर मेें उनकी फैन फॉलोइंग है। राशिद खान इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते हैं। आईपीएल में राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम भी टि्वटर पर राशिद को फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें— SRH के राशिद खान की तस्वीर पर KKR के खिलाड़ी की पत्नी ने किया ऐसा कमेंट, परेशान हो गया प्लेयर

अफगानिस्तान में स्थिति खराब
अफगानिस्तान में इस वक्त स्थिति बहुत खराब है। स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपने ट्वीट में वहां की स्थिति को बयां किया है। अफगानिस्तान में तालिबान की क्रूरता बढ़ती जा रही है। हालात खराब होने के बाद भारत ने भी अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक तालिबान ने अफगानिस्तान के कई जिलों पर अपना कब्जा कर लिया है।