स्पिनरों के खिलाफ अच्छे हैं धोनी
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का विकेट लेना कई गेंदबाजों की चाहत है। वहीं धोनी का विकेट लेने के मामले पर रराशिद खाने ने क्रिकबज के एक वीडियो में हर्षा भोगले के साथ बातचीत करते हुए कहा,'मैंने उनको गेंदबाजी की और मुझे उनका विकेट मिला। एमएस धोनी का विकेट हासिल करना मेरे लिए सपना था। आप जानते हैं कि वह स्पिनरों के खिलाफ कितने अच्छे हैं।' राशिद खान आईपीएल में लंबे समय से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के अहम सदस्य हैं। धोनी को आउट करने का उनका सपना भी आईपीएल में ही पूरा हुआ।