3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CSK को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हो सकता है IPL 2022 से बाहर!

आईपीएल 2022 से ठीक पहले धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका लग चुका है। पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी 20 के दौरान चोटिल होने वाले दीपक चाहर पूरे आईपीएल से बाहर हो सकते हैं इस बात की संभावना काफी ज्यादा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 2 Mar 2022, 6:54 PM IST

Deepak Chahar, IPL 2022, CSK, IPL 2022, CSK IPL 2022, MS dhoni, दीपक चाहर.jpg

IPL 2022

दीपक चाहर चोटिल होने के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के शुरुआती मैचों को मिस करेंगे। बॉलिंग ऑलराउंडर, दीपक चाहर हाल ही में वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले महीने के मेगा ऑक्शन के दौरान 14 करोड़ रुपये में उन्हें दोबारा खरीदा था। रिपोर्ट्स की मानें तो तेज गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से तो नहीं लेकिन, कुछ मैचों को जरूर मिस करेंगे। चाहर पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी 20 के दौरान चोटिल हुए थे। इसके, कारण वह श्रीलंका T20I से भई चूक गए थे। दीपक चाहर को ठीक होने में कई सप्ताह लगने की संभावना है। इसलिए, वह 26 मार्च से 29 मई के बीच होने वाले आईपीएल सीजन के अधिकांश भाग को मिस कर सकते हैं।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो में छपी खबर के अनुसार, सीएसके के अधिकारी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से अंतिम मूल्यांकन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जहां चाहर वर्तमान में रिहैब दौर से गुजर रहे हैं। यह निश्चित रूप से एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा। क्योंकि वो दीपक चाहर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर निश्चित तौर पर काफी निर्भर थे।

विशेष रूप से, यह पहली बार था जब धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी खिलाड़ी के लिए बोली लगाने के कार्यक्रम में INR 10 करोड़ से अधिक खर्च किए। यह टीम में तेज गेंदबाज के महत्व को दर्शाता है। इसलिए, मैनेजमेंट चाहता होगा कि तेज गेंदबाज जल्द से जल्द फिट होकर टीम में शामिल हो।
यह भी पढ़ें: ब्रेंडन मैकुलम ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI

दीपक चाहर, जो 2018 सीज़न से सीएसके से जुड़े हुए हैं, ने फ्रैंचाइज़ी के लिए 58 मैचों में 58 विकेट लिए हैं। वहीं बल्ले से भी इस खिलाड़ी ने काफी कमाल किया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई सीरीज में दीपक चाहर ने शानदार बल्लेबाजी भी की थी।
यह भी पढ़ें: सुरेश रैना के लिए बंद नहीं हुए हैं दरवाजे, ये टीम लगा सकती है बड़ा दाव