भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर है। आयरलैंड दौरे पर भारत की दूसरे दर्जे की टीम भेजी गई है। बता दें कि इस टीम में चोट से वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का भी चयन हुआ है। इस दौरे के लिए पहली बार कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है, जबकि सूर्यकुमार यादव के अलावा राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को भी इस दौरे के लिए चुना गया है। वैसे क्रिकेट में हमेशा से यह चर्चा बनी रहती है कि श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव में से कौन बेहतर बल्लेबाज है? गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव से ज्यादा श्रेयस अय्यर को मैचों में मौके मिले हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish kaneria) ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव श्रेयस अय्यर से एक बेहतर बल्लेबाज है