छाए शेन वाटसन-
इस मैच से पहले चर्चा तो डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के खेलने को लेकर हो रही थी, लेकिन इस मैच के असल हीरो हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन साबित हुए। वाटसन ने सदरलैंड की ओर से खेलते हुए पहले 3 विकेट झटके फिर 41 गेंदों में 63 रन बनाकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के उड़ाए।