फखर ज़मां का अर्धशतक, पाकिस्तान जीता-
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक़ 14 रन बनाकर रिटायर हर्ट आउट हुए। इसके बाद फखर ज़मां और बाबर आजम ने बिना विकेट गंवाए पाक का स्कोर 155 रनों तक पहुंचाया। बाबर 50 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। फखर ने 88 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली। मोहम्मद हफीज(नाबाद 27), शोएब मलिक(10), सरफराज अहमद(13) और शादाब खान(नाबाद 2) ने मिलकर जरुरत के रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। लौकी फर्ग्युसन के नाम 3 और ईश सोढ़ी के नाम 1 विकेट रहा।