अक्षर पटेल ने मैच की समाप्ति के बाद कहा, मेरी हथेली डाइव लगाने के दौरान प्रैक्टिस पिच पर रगड़ गई थी। इसके चलते वहां की चमड़ी छिल गई। बल्लेबाजी के दौरान जब मैं गेंद को हिट कर रहा था, तब मुझे दर्द हो रहा था। यह अच्छा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच से पहले हमारे पास 3-4 दिन का ब्रेक है, तब तक उम्मीद है कि मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगा।